Madrasas sealed in roorke: प्रशासन ने रूड़की में चार मदरसों को सील कर दिया है. कार्यवाही के दौरान टीम ने मदरसा संचालकों से रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज मांगे थे, लेकिन संचालकों ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया. अभी तक उत्तराखंड में 150 से ज्यादा मदरसों को सील कर दिया गया है.
Trending Photos
)
Madrasas sealed in roorke: उत्तराखंड के रूड़की में कार्यवाही के दौरान प्रशासन मदरसों पर सख्त एक्शन लिया है. हरिद्वार में अवैध मदरसों की जांच की जा रही है. जिन मदरसों के पास रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं और बिना अनुमति के चल रहे हैं, प्रशासन उन मदरसों को सील कर रही है.
प्रशासन ने हरिद्वार के रूड़की में चार मदरसों को सील कर दिया है. अभी तक उत्तराखंड में 150 से ज्यादा मदरसों को सील कर दिया गया है, वहीँ दर्ज़नों से ज्यादा मदरसों को तोड़ दिया गया है. इसके अलावा 500 मजारों को भी तोड़ दिया गया है.
रूड़की के पाडली गेंदा, सोहलपुर गाड़ा, कमेलपुर और खाताखेड़ी गांव के मदरसों की जांच कर सील कर दिया गया है. प्रशासन की कार्यवाही के दौरान लोगों की भाड़ी भीड़ मौजूद थी, जिसके वजह से प्रशासन के बीच थोड़ी नोकझोक भी हुई है.
अवैध मदरसों पर सख्त कार्यवाही
सरकार की तरफ से सभी तहसील को आधिकारियों को आदेश दिया गया है कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी मदरसा संचालित नहीं होगा. पुलिस बल की मौजूदगी में मदरसों को सील किया है. रूड़की में कार्यवाही के दौरान प्रशासन ने अनुमति के कागज नहीं दिखाने पर मदरसों को सील कर दिया है. कार्यवाही जिला एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व में की गई है.
जिला के सभी अवैध तौर पर चल रहे मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. एसडीएम ने बताया कि बिना अनुमति के चलने वाले मदरसों का सर्वे कराकर उन पर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.
सोमवार को चार मदरसे सील
इससे पहले भी सोमवार को प्रशासन ने मंगलौर के तीन गांव में अवैध तरीके से चल रहे चार मदरसों को सील किया था. टीम ने पहले संचालक को वैध मान्यता के कागजात दिखाने को कहा, जिसका जवाब नहीं मिलने पर मदरसों को सील कर दिया गया. नायब तहसीलदार धनीराम ने बताया है कि कार्यवाही के दौरान मदरसों को नोटिस जारी किया जा रहा है. टीम ने लहबोली में दो मदरसों को सील किया है, जिसमें जामिया फैजुल कुरान और इस्लामिया अरबिया इसातुल इस्लाम शामिल है.