Hajj 2025 News: हज 2025 के लिए जयपुर से आखिरी फ्लाइट 7 मई की रात 12:30 बजे रवाना हो चुकी है. आपको बता दें कि इस साल कुल 17 फ्लाइटें जयपुर से मदीना के लिए रवाना हुई है, जिसमें कुल 2550 लोग थे. वहीं हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों के लिए खास इंतेजाम किए है.
Trending Photos
)
Hajj 2025 News: सऊदी अरब ने इस साल हज को लेकर नए नियमों का ऐलान किया था. आपकों बता दें कि इस साल की आखिरी हज यात्रा की फ्लाइट 7 मई के रात 12:30 बजे रवाना हुई है. बीते दिन हज के लिए 3 फ्लाइटें रवाना हुई है, जिसमें 483 हजयात्री थे. यहां फ्लाइट जयपुर से मदीना के लिए रवाना हुई है.
इस साल हज के लिए कुल 17 फ्लाइटें जयपुर से मदीना के लिए रवाना हुई है, जिसमें कुल 2550 लोग हज के लिए मदीना गए है. हजयात्री की संख्या में 1317 पुरूष और 1233 महिलाएं शामिल है. जयपुर से आखिरी फ्लाइट देर रात 12.30 बजे रवाना हुई है. इस फ्लाईट में राजस्थान से कुल 159 लोग हज के लिए रवाना हुए हैं.
वहीं सऊदी सरकार ने इस साल 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज के लिए परमिशन नहीं दिया था. इस साल 159 लोग हज के लिए रवाना हुए है, जिसमें सबसे कम उम्र के हज यात्री नागौर जिले के रहने वाले आफताब है,जो 17 साल के हैं.
हजयात्रा का जोश
07 मई को हज यात्रियों की फ्लाइट देर रात 12:30 बजे और एक फ्लाइट सुबह 08.45 बजे जयपुर से मदीना के लिए रवाना हुई हैं. इस फ्लाइट में राजस्थान से कुल 158 हज यात्री रवाना हुए, जिसमें 75 पुरूष और 83 महिलाएं हैं. इन हज यात्रियों में सबसे बुजुर्ग पाली जिले में रहने वाले 80 साल के आसन मोहम्मद और सबसे कम उम्र की हज यात्री पाली जिले से 17 वर्ष की साहिबा हैं.
हज यात्रियों की सोलहवीं फ्लाईट दोपहर 02.45 बजे जयपुर से रवाना हुई, जिसमें राजस्थान से कुल 164 हज यात्री हुए है. इस फ्लाइट में 81 पुरुष और 83 महिलाएं हैं. इस फ्लाइट में सबसे बुजुर्ग सवाई माधोपुर जिले की 74 साल के जहूरी है और सबसे कम उम्र में उदयपुर जिले की 18 साल की शफीका है. सोलह फ्लाईट्स में कुल 2550 हजयात्री थे, जिनमें 1317 पुरूष और 1233 महिलाएं है.
रूके वीजा जल्द जारी
हज खिदमतगारों के जरिये हाजियों को कस्टम एवं इमिग्रेशन कराने में पूरी मदद की जा रही है. हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सऊदी अरब में हजयात्रियों के साथ एक स्टेट हज इंस्पेक्टर को भी भेजा है. जयपुर एंबार्केशन प्वॉईंट से जाने वाले जिन हज यात्रियों के वीजा रूके हुए थे, अब उसे जारी कर दिया गया हैं. इन हज यात्रियों को जल्द ही हज के लिए भेजा जाएगा. इसके सााथ ही एयरपोर्ट पर नाश्ता और ज्यूस दिया गया है.