)
Eid Al-Adha 2025: सऊदी अरब में ईद-उल-अजहा का चाँद मंगलवार यानी कि 27 मई को देखा गया है. इसके जानकारी सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने शेयर की है. अरब में चाँद दिखने के बाद हरियाणा कमेटी के अध्यक्ष ने हिन्दुस्तान के सभी मुसलमानों से आज यानी कि 28 मई को शाम में चाँद देखने की अपील की है.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और नात-ए-हिलाल कमेटी हरियाणा के अध्यक्ष अलहाज पीर जी हाफिज हुसैन अहमद कादरी मुजद्दिदी ने हिन्दुस्तान के सभी मुसलमानों से आज शाम में ईद-उल-अजहा का चाँद देखने की अपील की है. नात-ए-हिलाल कमेटी के कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है, जिसमें कहा गया कि आने वाला महीना यानी कि बकरीद का महीना मौजूदा इस्लामिक कैलेंडर का आखिरी महीना है. इस आने वाले महीने में ज्यादातर इस्लामी इबादत किए जाते हैं.
बकरीद का चाँद देखने की अपील
हाफिज हुसैन अहमद कादरी मुजद्दिदी ने कहा है कि लोगों को ऊंचे जगहों पर खड़े होकर चाँद देखने की कोशिश करनी चाहिए. इसके साथ ही नात-ए-हिलाल कमेटी के प्रवक्ता मुफ्ती मुहम्मद नासिर अयूब नदवी ने कहा कि अगर किसी शख्स को बकरीद का चांद दिखे, तो इसकी जानकारी वह खानकाह को जरूर दें. इससे पहले सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने मुल्क के सभी मुसलमानों से ईद-उल-अजहा का चाँद देखने की अपील की थी.
कब होगी बकरीद
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें कहा गया है कि देशभर के कई मुल्कों में जुल-हिज्जा का चाँद देखा गया है. अरब मीडिया के मुताबिक सऊदी अरब में ज़ुल-हिज्जा का पहला दिन बुधवार यानी कि 28 मई 2025 को है. इसी तरह अराफात का दिन गुरुवार यानी कि 5 जून को होगा और ईद-उल-अजहा जुम्मा यानी कि 6 जून को होगा. आपकों बता दें कि UAE , ओमान, बहरीन और कतर के साथ ही कई मुल्कों में ईद-उल-अजहा का चाँद देखा गया है. इस बीच हिन्दुस्तान में हरियाणा की नात-ए-हिलाल कमेटियों ने आज, 28 मई को ईद-उल-अजहा का चाँद देखने की अपील की है.
हिन्दुस्तान में आज बकरीद का चाँद दिखाई देने के बाद बकरीद शनिवार यानी कि 7 जून को मनाई जाएगी. इस कड़ी में अराफात का दिन 6 जून को होगी.