Murshibad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिबाद में पिछले हफ्ते वक्फ अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई. इसी दौरान टीएमसी सांसद युसूफ पठान के जरिये सोशल मीडिया पर चाय पीने की तस्वीर सामने आने के बाद विवाद हो गया. बीजेपी ने इसको लेकर टीएमसी पर जमकर निशाना साधा.
Trending Photos
)
West Bengal News Today: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ अमेंडमेंट एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इसी दौरान बहरामपुर से टीएमसी सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान की सोशल मीडिया चाय पीती वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने खूब आलोचना की थी. टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को कहा कि वे फोन पर युसूफ पठान के संपर्क में हैं और उनसे जल्द ही जिले का दौरा करने की गुजारिश की गई है.
टीएमसी सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस का जिला नेतृत्व बहारमपुर सांसद के जरिये पिछले हफ्ते हुए सांप्रदायिक तनाव के दौरान युसूफ पठान के मुर्शिदाबाद न आने से नाराज है. टीएमसी के स्थानीय इकाई ने संकट के समय गैर-मौजूद रहने वाले सेलिब्रिटी उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने पर नाराजगी जाहिर की. स्थानीय नेताओं का कहना है कि सेलिब्रिटी उम्मीदवारों का जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव नहीं हो पाता है.
मुर्शिदाबाद के सांसद और सीनियर टीएमसी नेता अबू ताहिर खान ने कहा, "वह एक क्रिकेटर और एक सेलिब्रिटी हैं. वह यहां क्यों आएंगे? हम ही हैं जो जमीनी स्तर पर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. सेलिब्रिटी को नामित करने में यही समस्या है." उन्होंने कहा, "वह फोन के जरिये संपर्क में हैं और हमने उन्हें जिले में आने के लिए कहा है, लेकिन फिलहाल वह आईपीएल में व्यस्त हैं."
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूप पठान पहली बार बहरामपुर सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं. युसूफ पठान ने बहरामपुर से कांग्रेस के पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी को हराया था. जिससे इस निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का दशकों पुराना वर्चस्व खत्म हो गया. नाम न बताने की शर्त पर पार्टी के एक सीनियर टीएमसी नेता ने कहा कि युसूफ पठान से पार्टी के बड़े नेता खुश नहीं हैं, खासकर तब जब उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की, जिसे मौजूदा हालात के हिसाब से असंवेदनशील माना गया है.
टीएमसी नेता ने कहा, "भले ही हिंसा प्रभावित क्षेत्र मुर्शिदाबाद उनके निर्वाचन क्षेत्र में नहीं आती हो, लेकिन उन्हें कम से कम जिले का दौरा तो करना चाहिए था. पार्टी नेतृत्व इस मामले की जांच कर रहा है."
दरअसल, पिछले केंद्र सरकार के जरिये हाल ही में लाए गए वक्फ अमेंडमेंट एक्ट के विरोध में हिंसा भड़क उठी थी. इसकी वजह से मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में हुई सांप्रदायिक झड़पों में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी करते हैं. इसी तरह सूती इलाका जंगीपुर सीट में आता है, जिसके सांसद टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान हैं. हिंसा प्रभावित क्षेत्र मुर्शिदाबाद के अबू ताहिर खान टीएमसी सांसद हैं.
यह जगहें पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद युसूफ पठान के निर्वाचन क्षेत्र बहरामपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर हैं. इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी को घेरती नजर आ रही है. केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "बंगाल टीएमसी नेताओं की शह में जल रहा है, लेकिन टीएमसी सांसद यूसुफ पठान उस समय चाय की चुस्कियां ले रहे हैं, जबकि हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है. यही टीएमसी का असली चेहरा है."