)
West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां एक आपराधिक मामले में आरोपी हैं. इसी मामले के मुख्य गवाह भोला घोष के छोटे बेटे सत्यजीत घोष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. सत्यजीत घोष की मौत को हत्या बताया जा रहा है. राज्य पुलिस ने सोमवार (22 दिसंबर) को उस ट्रक ड्रायवर अलीम मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया, जिसने सत्यजीत घोष को ठोकर मारा था.
सुत्रों के मुताबिक मोल्ला को जिले में एक गुप्त स्थान से सुबह-सुबह गिरफ्तार किया गया. हालांकि, पुलिस ने यह बताने से मना कर दिया है कि मोल्ला को किसी स्टिक स्थान से गिरफ्तार किया गया. साथ ही इस गिरफ्तारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी अभी तक नहीं दी गई है. ट्रक ड्राइवर मोल्ला को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सरकारी वकील उसकी पुलिस हिरासत की मांग करेंगे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सत्यजीत घोष की मौत के मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी की गई है. सत्यजीत घोष अपने पिता भोला घोष के साथ 10 दिसंबर के दिन TMC नेता शाहजहां के खिलाफ बयान दर्ज कराने जिला अदालत जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही सत्यजित राय की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना को हत्या बताया गया. हालांकि अभी यह साफ होना बाकी है कि यह हत्या है या दुर्घटना. इस दुर्घटना में भोला घोष बाल-बाल बच गए. वहीं, भोला के बेटे सत्यजित घोष और ड्राइवर शाहनूर मोल्ला की भी दुर्घटना में मौत हो गई.
भोला घोष ने बार-बार दावा किया है कि हमला उन पर किया गया था, न कि उनके बेटे पर. उन्होंने पहले कहा था कि निशाना उन पर था, क्योंकि वह शाहजहां के खिलाफ मुख्य गवाहों में से एक हैं. उन्होंने यह भी दावा किया था कि जिस 16-पहिया ट्रक ने उनके गाड़ी को टक्कर मारी थी, उसे अलीम मोल्ला चला रहा था. अलीम मोल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
भोला घोष ने एक बयान में कहा कि अलीम मोल्ला ने अपने ट्रक से उनके वाहन को पीछे से कई बार टक्कर मारी थी, और यहां तक कि वाहन को कुछ दूरी तक धकेला भी था, जब तक कि वह बसंती राजमार्ग पर सड़क किनारे एक पानी के गड्ढे में नहीं गिर गया. इस हादसे के कुछ चश्मदीदों ने भी भोला घोष के बयानों की पुष्टि की.