Trump and Netanyhu meeting: डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की आज मीटिंग होने वाली है और इस मीटिंग में कई अहम बातों पर चर्चा होना मुमकिन है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Trump and Netanyhu meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति से आज इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मुलाकात करने वाले हैं. ये मीटिंग लोकल टाइम के मुताबिक दोपहर 1 बजे व्हाइट हाउस में होने वाली है. इस बात की जानकारी नेतन्याहू के ऑफिस ने दी है.
रविवार शाम को जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनमें ट्रम्प के जरिए हाल ही में इजरायल पर लगाए गए नए टैरिफ पर बातचीत हो सकती है. इसके साथ ही बयान में हमास के साथ चल रही बंधकों की बातचीत का भी जिक्र किया गया है.
इजराइल हमास के अलावा सीरिया में इजरायल और तुर्की के बीच संभावित तनाव और ईरान और उसके प्रॉक्सी नेटवर्क से भी परेशान है. मुमकिन है कि इस बातचीत के दौरान इस पर भी बातचीत हो सकती है.
बुधवार को ट्रंप ने इजराइली सामानों पर 17 फीसद टैरिफ लगाने का फैसला किया था. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के ऐलान से एक दिन पहले इजरायल ने अमेरिका से आयात पर सभी शुल्क हटा लिए थे, लेकिन इस कदम ने ट्रंप को इजरायल पर शुल्क लगाने से नहीं रोका. गाजा में, इजरायल और हमास के बीच फेज वाइज सीजफायर समझौता 18 मार्च को टूट गया था. दरअसल, इजरायल ने दूसरे फेज में जाने से इनकार कर दिया था और गाजा पर हवाई और जमीनी हमले दोबारा शुरू कर दिए थे.
इजराइल लगातार गाजा में दाखिल होता जा रहा है. मुल्क का कहना है कि वह हमास पर मिलिट्री से दबाव डालना चाहता है. हालांकि, हमास ने इजराइली सेना के इस ऑपरेशन के सामने अपने घुटने नहीं टेके हैं. हमास का कहना है कि इजराइल दूसरे फेज की तरफ बढ़े और अपने सैनिकों को गाजा से वापस बुलाए.