Minor Muslim Girl Harassed by Right Wing Leader: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के अरविंद शर्मा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नाबालिग मुस्लिम बच्ची से जबरन 'जय श्री राम' बुलवाते हुए दिखाई पड़ रहा है. इससे पहले वह नमाज पढ़ रहे मुस्लिम शख्स से मारपीट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है. अरविंद खुद को अटरिया देवी मंदिर का प्रबंधक बताता है.
Trending Photos
)
Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में मुसलमानों के साथ हिंसा और भेदभाव आम हो गई है. हालिया, दिनों प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले में एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े एक दबंग ने खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे एक मुस्लिम शख्स की बेरहमी से पिटाई की थी. आरोपी की पहचान अरविंद शर्मा के रूप में हुई और मुस्लिम शख्स के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. वहीं, अरविंद शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं.
अरविंद शर्मा की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक नाबालिग मुस्लिम बच्ची को रोककर उसका धर्म और फिर जबरन 'जय श्री राम' के बुलवाते दिखाई पड़ रहा है. यूजर्स अरविंद शर्मा का उग्र रवैया, उत्तराखंड में मुसलमानों की सुरक्षा और पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
नाबालिग मुस्लिम बच्ची से बोलवाया जय श्री राम
बताया जा रहा है कि आरोपी अरविंद शर्मा उधम सिंह नगर के अटरिया देवी मंदिर का प्रबंधक है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी कार से रूक एक नाबालिग मुस्लिम बच्ची को पास बुलाता है और फिर उसका धर्म पूछता है? अरविंद शर्मा बच्ची से पूछता है कि तुम भगवान को मानती हो? इस पर मासूम बच्ची 'हां' में सिर हिलाती है.
यह भी पढ़ें: Delhi: कब्रों में तोड़फोड़ और आग लगाता है सत्यम पंडित; वायरल वीडियो पर बवाल!
इसके बाद अरविंद शर्मा पूछता है कि क्या तुम अल्लाह को मानती हो? इस पर नाबालिग मुस्लिम बच्ची कहती है कि हां वो अल्लाह को मानती और उस पर यकीन रखती है. इसके बाद आरोपी कहता है कि "जब तुम अल्लाह को मानती हो और 'ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह' बोल सकती तो तुम क्या 'जय श्री राम' नहीं कह सकती हो? इस पर पीड़िता हां में सिर हिलाती है, और फिर अरविंद शर्मा उस पर 'जय श्री राम' बोलने का दबाव बनाता है, डर और दहशत की वजह पीड़िता बोलती है 'जय श्री राम'. इस की वीडियो सोशल मीडिया वायरल होते ही लोग अरविंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे.
नमाज पढ़ते मुस्लिम शख्स से अरविंद ने की थी मारपीट
इससे पहले भी एक अरविंद शर्मा की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें मंदिर परिसर के बाहर खाली पड़े मैदान में शाहिद नाम के मुस्लिम बुजुर्ग को नमाज पढ़ता देख कर वह भड़क गया था. इसी दौरान अरविंद शर्मा वहां पहुंचा और कथित तौर पर नमाजी के साथ गाली-गलौज की. वीडियो में वह लाठी-डंडों से शाहिद की पिटाई करता दिखाई पड़ा. इस घटना के बाद शाहिद ने अरविंद शर्मा और एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.
इस संबंध उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने जानकारी दी है कि बीती रात अरविंद शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं. यह मामला सामने आने के बाद इसमें धारा 196 और जोड़ा गया है.
यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: नमाजी से मारपीट का आरोपी अरविंद शर्मा गिरफ्तार, पहुंचा जेल