Uttarakhand Madarsa News: उत्तराखंड की धामी सरकार अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सैकड़ों मस्जिद, मदरसों और मजारों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. उधम सिंह नगर में आज भी जिला प्रशासन ने कई साल पुराने एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया. जानें पूरा मामला?
Trending Photos
)
Udham Singh Nagar News Today: उत्तराखंड में धामी सरकार सैकड़ों मस्जिद, मदरसों और मजारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उन्होंने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया. शनिवार (3 अप्रैल) को भी प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले में एक मदरसे को प्रशासन ने अवैध बताते हुए जमींदोज कर दिया.
यह मदरसा उधम सिंह नगर जिले के कुरैया गांव में बना है. जिला प्रशासन का दावा है कि यह मदरसा सरकारी जमीन पर बना था, इसलिए मदरसे के खिलाफ डिमोलिशन की कार्रवाई की गई. इस मदरसे में चार कमरे बने हुए थे. मदरसे में सैकड़ों बच्चे तालीम हासिल कर रहे थे.
बीते माह 20 मार्च को जब जिला प्रशासन इस मदरसे के कागजों की जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच पता चला कि यह मदरसा सरकारी जमीन पर बना हुआ है. जिसके बाद प्रशासन ने मदरसा को सील करते हुए इसके संचालक को नोटिस जारी कर दिया.
जिला प्रशासन से नोटिस मिलने के बावजूद मदरसा संचालक ने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद आज यानी शनिवार को तड़के सुबह चार बुलडोजर की मदद से मदरसे को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. इस संबंध में रुद्रपुर उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने कहा कि अवैध मदरसों और मजारों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र के कुरैया गांव में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को गिरा दिया. शनिवार सुबह चार बजे एसडीएम मनीष बिष्ट, तहसीलदार दिनेश कुटौला, भारी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे.
इसके बाद अल्जामिया तुल हुसैनिया मदरसे को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन ने बताया कि यह मदरसा पिछले 17 सालों से आधे एकड़ बंजर भूमि पर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि बीते माह इसे सील कर दिया गया था, लेकिन बार-बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. मदरसे के साथ ही वहां बनी तीन दुकानों को भी तोड़ दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 'शांति के भारतीय नजरिये' की आड़ में तालीम में भगवाकरण की साजिश? DU में सिलेबस बदलने की मांग पर बवाल