UN Journalist Award 2025: कलकत्ता की सारा अजी़ज को यू.के. के 'यंग जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' के दूसरे अवार्ड से नवाजा गया है. उन्होंने 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट', 'वॉयस ऑफ अमेरिका' और 'द गार्जियन' सहित कई इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के लिए काम किया हैं.
Trending Photos
)
UN Young Journalist Award 2025: कलकत्ता में रहने वाली 23 साल की मुस्लिम लड़की सारा अजी़ज ने यू.के. के 'यंग जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' में दूसरा अवार्ड हासिल किया है. सारा अजी़ज एक फ्रीलांस जर्नलिस्ट के साथ-साथ स्टूडेंट भी हैं. यू.के. में यह प्रेस अवार्ड हर साल 22 मई को मनाया जाता है.
कलकात्ता की स्वतंत्र पत्रकार सारा अज़ीज़ ने 22 मई को यूके के प्रेस अवार्ड में 'यंग जर्नलिस्ट ऑफ़ द ईयर' में दूसरा अवार्ड हासिल किया है. सारा अजी़ज न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने 2023 में अपना करियर एक जर्नलिस्ट के रूप में शुरू किया था, जब वह कलकत्ता में ग्रेजुएशन कर रही थीं.
बांग्लादेश में रोहिंग्या मुस्लिम रिफ्यूज पर खोजी रिपोर्ट
सारा अजी़ज ने कलकत्ता के 'लोरेटो कॉलेज' से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजवेशन की पढ़ाई करते हुए 'वॉयस ऑफ अमेरिका' के लिए बांग्लादेश में रोहिंग्या मुस्लिम रिफ्यूज पर रिपोर्टिंग की थी. उनकी इस रिपोर्ट के लिए उन्हें ब्रिटेन के टॉप मीडिया अवार्ड से नवाजा गया हैं. इस अवार्ड को ब्रिटेन का सबसे आला जर्नलिस्ट अवार्ड माना जाता है. यह अवार्ड सारा को 'द गार्जियन' और 'द टेलीग्राफ' पर की गई खोजी रिपोर्टिंग के आधार पर दिया गया है.
पश्चिम बंगाल की मुल्जिमों पर खोजी रिपोर्ट
बांग्लादेश के रोहिंग्या मुसलमानों पर की गई रिपोर्ट में उनके साथ हो रहे अत्याचार और बच्चे के साथ की जाने वाली स्वास्थ्य इलाज को भी दिखाया है. इस साल की शुरुआत में सारा ने हिन्दुस्तान में खासकर पश्चिम बंगाल की जेल में बंद महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, यौन शोषण और बलात्कार के एक छिपे हुए घोटाले का पर्दा फाश किया था. इस खोजी रिपोर्ट को 'द गार्जियन' में छापा गया गई था.
कई आर्गेनाइजेशन के लिए किया काम
सारा अजी़ज ने 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट', 'वॉयस ऑफ अमेरिका' और 'द गार्जियन' सहित कई इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के लिए हिन्दुस्तान और बांग्लादेश में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर रिपोर्टिंग की है. बांग्लादेश में 2025 के स्टूडेंट विरोध प्रदर्शनों पर की गई खोजी और ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्ट UK के 'द टाइम्स' में प्रकाशित हुई थी.
सारा को इस साल अगस्त में कोलंबिया युनिवर्सिटी से जर्नलिजम में M.A. की डिग्री हासिल होगी. सारा अपने पिता शेख अज़ीज़ुर रहमान के नक्शेकदम पर चल रही हैं. उनके पिता एक मशहूर जर्नलिस्ट हैं, जिन्होंने दुनियाभर के अलग-अलग अखबारों के लिए काम किया है.