Unnao Muslim Death: उन्नाव में एक मुस्लिम शख्स की जबरदस्ती रंग लगाने के बाद मौत हो गई. आरोप है कि उसके साथ बहस हुई और वह जब बचकर भागने की कोशिश करने लगा तो वहीं गिर गया.
Trending Photos
)
Unnao Muslim Death: उत्तर प्रदेश का उन्नाव होली के बाद से ही सुर्खियों में है. वजह है कोतवाली सदर थाना क्षेत्र का कासिमनगर मोहल्ला, जहां एक 55 साल के शरीफ की जबरदस्ती रंग लगाने से मौत हो गई. कहा जा रहा है कि जिस वक्त उन्हें जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश की गई, तो वह वहां से भागे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिवार का कहना है कि उनकी हिड़दंग करने वाले लोगों से कहासुनी हुई थी और फिर उन्हें पीटा भी गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीफ दो महीने पहले ही विदेश से लौटे थे और वह घर पर ही रह रहे थे. शनिवार को वह बाहर निकले थे और वापस लौट रहे थे. इसी दौरान उन पर रंग डालने की कोशिश की गई. आरोप है कि उनके साथ बहस भी हुई. जब उन्हें रंग से बचने के लिए भागने की कोशिश की तो उनकी वहीं मौत हो गई.
इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. उन्नाव पुलिस के मुताबिक शरीफ की मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई है. पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा,"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह Cardiac Arrest आया है, रिपोर्ट में मरने वाले के शरीर पर चोट का निशान नहीं पाया गया है. अन्य सभी तत्थों पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है.
मृतक शरीफ के परिवार ने कहा है कि यह एक हत्या है. पुलिस ने बताया है कि वह ऑटो से जा रहे थे, तभी रास्ते में होली खेल रहे कुछ लोगों ने उन्हें जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश की और शरीफ भाग पड़े. इसी दौरान उनकी मौत हो गई. इलाके का माहौल गर्माया हुआ और एहतियातन तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.
s per report shareef (Shafiq),a 48 year old Muslim man from Uttar Pradesh, unnao district, got cardiac arrest when 3 men forced resist him to participate in Holi. When he tried to escape, they chased him, leading to his tragic death.#unnao #Islamophobia_in_india pic.twitter.com/gXx3bLbklV
— Aafiya Khan (@AafiyaOfficial) March 16, 2025
उन्नाव पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जिन्होंने शरीफ को जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश की थी. प्रशासन का कहना है कि वह इलाके के माहौल को शांत कराए हुए है. हालात काबू में हैं और पुलिस बल को तैनात किया हुआ है.