Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2735611
Zee SalaamIndian Muslimनाबालिग छात्र से भीड़ के सामने पाक झंडे पर कराया गया पेशाब; तमाशा देखती रही पुलिस!

नाबालिग छात्र से भीड़ के सामने पाक झंडे पर कराया गया पेशाब; तमाशा देखती रही पुलिस!

Hate crime against muslim in UP: ये मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ का है, जहाँ एक नाबालिग मुस्लिम छात्र से गाली- गलौज कर सार्वजनिक तौर पर भीड़ के सामने पाकिस्तानी झंडे पर पेशाब करने के लिए उसे मजबूर किया गया और उससे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए गए. उसपर इल्ज़ाम है कि उसने पाकिस्तान के विरोध में लगाए गए पोस्टर्स को फाड़ दिया था. 

नाबालिग छात्र से भीड़ के सामने पाक झंडे पर कराया गया पेशाब; तमाशा देखती रही पुलिस!

नई दिल्ली: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले और उसमे मारे गए 26 पर्यटकों के बाद कश्मीर समेत पूरे देशभर के मुसलमान हिन्दूवादी संगठनों के इन्तेहांपसंद लोगों के निशाने पर आ गये हैं. कश्मीर के बाहर के कई राज्यों से जहाँ कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करने और किराए का घर खाली करने की धमकी देने की ख़बरें आ रही हैं. वहीँ गैर- कश्मीरी मुसलमानों पर भी निशाना साधा जा रहा है.

ताज़ा मामला अलीगढ़ का है, जहाँ एक नाबालिग मुस्लिम स्टूडेंट को पकड़कर जबरन उससे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' के न सिर्फ नारे लगवाए गए बल्कि उससे सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तानी झंडे पर पेशाब करने के लिए मजबूर किया गया. ख़ास बात ये है कि ये सब पुलिस की मौजूदगी में किया गया. जब ये सब हो रहा था, वहां दो पुलिस वाले खड़े होकर तमाशा देख रहे थे. भीड़ कानून को अपने हाथ में लेती रही और पुलिस वाले उन्हें अपना मौन समर्थन देते रहे.  ये मामला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी के रसलगंज इलाके का बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी घाट पर गंगा आरती देख रहे रेहान की पिटाई; पुलिस ने पीड़ित को ही बता दिया संदिग्ध!

Add Zee News as a Preferred Source

आखिर क्या है छात्र की गलती ? 

दरअसल, राजू नाम के एक मकामी कारोबारी नेता ने पहलगाम हमले के विरोध में मंगलवार को बाज़ार बंद का ऐलान किया था. उसने पाकिस्तान विरोधी कुछ पोस्टर और झंडे भी आसपास की दीवारों पर लगाए थे. राजू का इल्ज़ाम है कि मुसलमानों के लड़कों ने दीवार पर लगे उन पोस्टरों को फाड़कर नीचे गिरा दिया था. इसके बाद 
राजू और उसके साथियों ने 9 वीं क्लास में पढ़ने वाले मुराद नाम के एक स्टूडेंट को पकड़कर अपने इलाके में लाकर पहले उसके साथ गाली-गलौज की.. फिर उससे जबरदस्ती 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगवाए. वहीँ, सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तानी झंडे पर पेशाब करने के लिए नाबालिग स्टूडेंट को मजबूर किया. राजू ने उसे जिहादी और पाकिस्तानी सूअर कहकर गालियाँ दी और सरकार से पाकिस्तान के पहले ऐसे जिहादियों से निपटने की अपील की. इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज करने की खबर नहीं है. 

इसे भी पढ़ें: मुसलमानों को न घुसने दिया जाए...चारधाम यात्रा में मुस्लिमों की एंट्री पर क्या बोल गए हिंदू और संत?

धर्म के नाम पर लगातार लोगों को हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है 
गौरतलब है कि अलीगढ़ में  मुसलमानों के साथ नफरत और हिंसा करने का ये कोई पहला मामला नहीं है. इससे दो दिन पहले ही बजरंग दल के लोगों ने अलीगढ़ में एक मुस्लिम जूस दुकान पर तोड़फोड़ कर उसके सभी सामानों को तहस- नहस कर दिया. ऐसी घटनाएं, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और बिहार से भी सामने आ चुकी है, जहाँ मुस्लिम पुलिस और पत्रकार तक से सिर्फ इसलिए मारपीट की गयी कि वो मुसलमान हैं. हिंदूवादी संगठन लगातार अपने लोगों से पहलगाम के हमले का बदला पूरे देश के मुसलमानों से लेने की अपील कर रहे हैं, और उन्हें हिंसा के लिए उकसा रहे हैं. कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई भी की है, लेकिन जिस तरह सांस्थानिक तौर पर हिंसा के लिए लोगों को उकसाया जा रहा है, आने वाले वक़्त में इसके बेहद गंभीर नतीजे सामने आ सकते हैं.  

  मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

TAGS

Trending news