Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3098273
Zee SalaamIndian Muslimरामपुर फैजान सलमानी केस; परिवार से लेकर मदरसा तक, ATS ने की गहन पूछताछ!

रामपुर फैजान सलमानी केस; परिवार से लेकर मदरसा तक, ATS ने की गहन पूछताछ!

Gujarat ATS Raid in Rampur: गुजरात एटीएस आज रामपुर के स्वार क्षेत्र में आतंकी सरगर्मियों की जांच पड़ताल के लिए पहुंची. इस दौरान एटीएस ने फैजान सलमानी पर आतंकी सरगर्मियों के आरोपों की जांच की है. यूपी एटीएस और गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम ने उसके घर, मदरसा, कोचिंग सेंटर और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर दस्तावेज व सूचनाएं जुटाईं और उसके लिंक जोड़ने की कोशिश की.

 

ATS ने रामपुर में खंगालने आतंकी लिंक
ATS ने रामपुर में खंगालने आतंकी लिंक

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में आतंकी सरगर्मियों में शामिल के आरोपों के बाद फैजान सलमानी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बुधवार (4 फरवरी) को यूपी एटीएस और गुजरात एटीएस की संयुक्त टीम रामपुर के स्वार क्षेत्र में पहुंची और फैजान सलमानी से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की गहन जांच की.

जांच की शुरुआत में गुजरात एटीएस की टीम स्वार कोतवाली पहुंची, जहां कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक के साथ काफी देर तक मंथन किया गया. इसके बाद कोतवाली प्रभारी प्रदीप मलिक के साथ एटीएस टीम नगर पंचायत नरपतनगर स्थित फैजान सलमानी के घर पहुंची. यहां एटीएस टीम ने फैजान सलमानी के परिजनों से विस्तार से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान टीम ने फैजान के पारिवारिक हालात, बड़े बेटे से लेकर छोटे बेटे तक की उम्र, परिवार की सरगर्मियों और रोजमर्रा की दिनचर्या से जुड़ी जानकारियां जुटाईं.

यह भी पढ़ें: Kanpur News: आरोप लगते ही आमिर बन गया अपराधी; पुलिस ने सरेआम कराई परेड!

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद एटीएस टीम नगर पंचायत में स्थित एक इस्लामिक मदरसे में पहुंची, जहां मौलाना कारी इकबाल अहमद से फैजान सलमानी के धार्मिक अध्ययन, मदरसे के दौरान उसके व्यवहार और सरगर्मियों को लेकर पूछताछ की गई. इस दौरान मौलाना से यह जानने की कोशिश की, फैजान का झुकाव किन विचारधाराओं की ओर था और क्या कभी उसके व्यवहार में किसी तरह की संदिग्ध सरगर्मियों के संकेत दिखाई दिए थे.

जांच के अगले चरण में एटीएस टीम स्वार स्थित एक कोचिंग सेंटर पहुंची, जहां संचालक अख्तर से फैजान सलमानी की पढ़ाई-लिखाई, उसकी उपस्थिति, मित्रों और सामान्य व्यवहार के बारे में जानकारी ली गई. कोचिंग संचालक से फैजान के शैक्षिक रिकॉर्ड और उसके संपर्कों को लेकर भी विस्तार से सवाल-जवाब किए गए.

इसके अलावा जांच के क्रम में नगर पंचायत चेयरमैन खालिद अली से भी फैजान सलमानी के परिवार की सामाजिक सरगर्मियों, स्थानीय संपर्कों और पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर पूछताछ की गई. एटीएस टीम ने अलग-अलग स्रोतों से हासिल जानकारियों का आपस में मिलान करते हुए जरुरी बिंदुओं को दर्ज किया. पूरे दिन चली इस गहन जांच-पड़ताल के बाद एटीएस टीम देर शाम जरुरी दस्तावेज और सूचनाएं इकट्ठा कर गुजरात वापस लौट गई. फिलहाल फैजान सलमानी से जुड़ा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: घोटी के मुसलमानों का आखिर क्या है कसूर, जो हिन्दुओं ने पलभर में तोड़ लिया पीढ़ियों का रिश्ता?

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news