Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3098324
Zee SalaamIndian Muslimइटावा: SIR में मुस्लिम वोटर्स का नाम नहीं काटा तो बीजेपी नेता बौखलाया, BLO पर किया हमला!

इटावा: SIR में मुस्लिम वोटर्स का नाम नहीं काटा तो बीजेपी नेता बौखलाया, BLO पर किया हमला!

BJP Leaders Attack SIR Controversy: उत्तर प्रदेश के इटावा में SIR के दौरान एक BLO के आरोप से हड़कंप मच गया. BLO ने आरोप लगाया कि कथित बीजेपी नेता ने मुस्लिम वोटरों के नाम कटवाने का दबाव बनाया. इतना ही नहीं इनकार करने पर मारपीट की, दस्तावेज छीने गए और मोबाइल तोड़ा दिया. इस घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

 

पीड़ित BLO अश्विनी कुमार को मुस्लिम नाम काटने के लिए बीजेपी ने पीटा
पीड़ित BLO अश्विनी कुमार को मुस्लिम नाम काटने के लिए बीजेपी ने पीटा

Etawah SIR Controversy: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेसिव रिवीजन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश के कई जिलों में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समुदाय के वोटर्स के नाम काटने का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं. वहीं, अब प्रदेश के इटावा में तैनात एक BLO के आरोपों से हड़कंप मच गया.  

मिली जानकारी के मुताबिक, इटावा जिले में BLO के साथ मारपीट, सरकारी दस्तावेज छीनने और मोबाइल फोन तोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है. घायल BLO अश्विनी कुमार ने आरोप लगाया है कि एक स्थानीय हिंदूवादी नेता ने उन पर मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का दबाव बनाया. मना करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की की गई, मारपीट हुई, फोन तोड़ दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई.

बाइक रुकवा कर किया हमला
दैनिक भास्कर के मुताबिक, पीड़ित BLO अश्विनी कुमार बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा मड़ैया अहिरान गांव के रहने वाले हैं. वह वर्तमान में चौबिया के रम्पुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक टीचर के पद पर कार्यरत हैं. चुनावी कार्य के तहत उनकी ड्यूटी एसआईआर बूथ संख्या 323 मूंज में बीएलओ के रूप में लगी हुई है. यह घटना मंगलवार (3 फरवरी) को करीब तीन बजे की बताई जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: इटावा में बीजेपी कटवा रही मुस्लिम वोटर्स के नाम? सपा के आरोप से मचा हड़कंप

अश्विनी कुमार निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नोटिस घर-घर बांटने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक रुकवा ली. अश्विनी कुमार का आरोप है कि कार में सवार शख्स ने खुद को बीजेपी का पदाधिकारी बताया और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने के लिए फॉर्म-7 भरने का दबाव बनाया.

मुस्लिम वोटर का नाम कटाने के लिए बोला धावा
BLO ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनका कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगा. अश्विनी कुमार के मुताबिक, आरोपी के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी हाथापाई की और उनकी बाइक के बैग में रखे निर्वाचन आयोग के नोटिस, वोटर लिस्ट और अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेज जबरन छीन लिए.

कथित बीजेपी नेता के हमले में BLO अश्विनी कुमार घायल हो गए. जब उन्होंने अधिकारियों को सूचना देने के लिए अपना मोबाइल फोन निकाला, तो आरोपियों ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया. इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद घायल BLO ने चौबिया थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

यह भी पढ़ें: Kanpur News: आरोप लगते ही आमिर बन गया अपराधी; पुलिस ने सरेआम कराई परेड!

 

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news