Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2716042

मुजफ्फरनगर में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती से मारपीट, जबरन बुर्का हटाकर बनाई वीडियो

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक और युवती के मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?

 

मुजफ्फरनगर में युवती के चेहरे से जबरन हटाया बुर्का
मुजफ्फरनगर में युवती के चेहरे से जबरन हटाया बुर्का

Muzaffarnagar News Today: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां कुछ लोगों ने एक हिंदू युवक और मुस्लिम युवती से जबरदस्ती मारपीट की. इतना ही नहीं बदमाशों ने युवती का बुर्का हटाकर वीडिया बनाया. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, यह पूरा मामला मुजफ्फरनगर जिले का है. यहां उत्कृष फाइनेंस बैंक में काम करने वाला युवक सचिन, मुस्लिम युवती के साथ बाइक से जा रहा था. इस दौरान कुछ लोगों ने दोनों को बीच सड़क पर रोक लिया और उनसे बदतमीजी करने लगे. आरोपियों ने पीड़ित युवक सचिन और युवती को एक दुकान में जबरन खींच ले गए और मारपाटी की. 

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने मुस्लिम युवती पर चेहरा दिखाने का दबाव डालने लगे और जब उसने ऐसा नहीं किया तो जबरदस्ती चेहरे से बुर्का हटा कर वीडियो बनाई. घटना के बाद पीड़ित युवक और युवती दहशत में हैं. घटना के बाद पीड़ितों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़ित युवक सचिन और मुस्लिम युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

युवक सचिन और पीड़िता युवती के अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. सचिन उत्कृष फाइनेंस बैंक में किश्त इकट्ठा करने का काम करता है. इसी बैंक में पीड़िता युवती की मां भी किश्त इकट्ठा करने का काम करती है. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन भी सचिन ड्यूटी पर था. 

किश्त लेकर लौट रहे थे पीड़ित

मुस्लिम युवती की मां ने उसे सचिन के साथ किश्त लेने के लिए भेजा था. किश्त लेकर जब युवती बैंककर्मी सचिन के साथ लौट रही थी, तभी आरोपियों ने दोनों को रोक लिया. युवती को बुर्के में देखकर गाली गलौज करने लगे और फिर दोनों की पहचान पूछने लगे. युवक-युवती के साथ मारपीट की घटना को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है.  

TAGS

Trending news