Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2749445
Zee SalaamIndian MuslimUP High Alert: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में हाई अलर्ट; कई शहरों में बेहद टाइट हुई सिक्योरिटी

UP High Alert: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में हाई अलर्ट; कई शहरों में बेहद टाइट हुई सिक्योरिटी

UP High Alert: उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही एयर स्टेशन्स को अलर्ट पर रख दिया गया है. वाराणसी में खास एहतियात बरती जा रही है. पूरी खबर पढ़ें.

UP High Alert: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में हाई अलर्ट; कई शहरों में बेहद टाइट हुई सिक्योरिटी

UP High Alert: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात बने हुए हैं. रात भर भारत ने पाक के हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है. अब उत्तर प्रदेश में कई इलाकों की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तनाव और हालिया गोलीबारी की घटनाओं के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

वाराणसी में खास एहतियात

प्रशासन वाराणसी में खास एहतियात बरत रहा है. बाबा विश्वनाथ मंदिर और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों जैसे गोदौलिया, कैंट रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, सिटी स्टेशन और गोलगड्डा में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है. पुलिस की टीमें लगातार रातभर गश्त कर रही हैं.

देश भर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट

"ऑपरेशन सिंदूर" के बाद राज्य भर में हाई अलर्ट का ऐलान किया गया है. इसके तहत कई जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिनमें एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की तैयारी का परीक्षण किया गया. इन मोकड्रिल्स का मकसद सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और आपसी कॉर्डिनेशन का आकलन करना था.

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम योगी ने किया रिव्यू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मॉक ड्रिल का रिव्यू किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर नागरिकों से अपील की कि वे देश की सुरक्षा व्यवस्था को सहयोग दें और सैन्य बलों का समर्थन करें. बता दें, बीती रात से ही पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ जारी है. जिसकी वजह से दोनों देशों में काफी नुकसान भी हुआ है.

सात एयरफोर्स स्टेशन हाई अलर्ट पर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रदेश के सात प्रमुख एयरफोर्स स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. इनमें लखनऊ का बीकेटी (बक्शी का तालाब), सहारनपुर का सरसावा, गाजियाबाद का हिंडन, कानपुर का चकेरी, आगरा, प्रयागराज और गोरखपुर शामिल हैं. मध्य वायु कमान की ओर से इन सभी एयरबेस की सुरक्षा तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई है. लड़ाकू विमान, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और ड्रोन को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news