Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3031834
Zee SalaamIndian Muslimहिंदू संगठनों का शाहजहांपुर की मस्जिद के कुएं पर उमड़ी आस्था, कुएं वारे रस्म की आड़ में ठोका दावा

हिंदू संगठनों का शाहजहांपुर की मस्जिद के कुएं पर उमड़ी आस्था, 'कुएं वारे' रस्म की आड़ में ठोका दावा

Shahjahanpur Mosque Well Dispute by Hindu Groups: शाहजहांपुर में मस्जिद परिसर के भीतर मौजूद पुराने कुएं को लेकर पैदा हुए विवाद ने धार्मिक तनाव की आशंका बढ़ा दी है. हिंदूवादी संगठनों ने गंगा जमुनी तहजीब का केंद्र रहे एक मस्जिद के कुएं को विवादित बना दिया और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाने लगे. हालांकि, जिला प्रशासन और मस्जिद प्रबंधन की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

 

मस्जिद के कुएं को लेकर ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन
मस्जिद के कुएं को लेकर ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठन

Shahjahanpur News Today: उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों की एक और धार्मिक स्थल हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर है. देश के सबसे बड़े सूबे में मुस्लिम संगठनों के धार्मिक स्थल और मदरसों एक तरफ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है, जबकि दूसरी तरफ हिंदूवादी संगठन लगातार मस्जिद, मदरसों, ईदगाह और मजारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उन्हें विवादित बना रहे हैं. 

इस बार हिंदूवादी संगठनो ने शाहजहांपुर शहर में एक मुस्लिम धार्मिक स्थल को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया है. हिंदू युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार (6 दिसंबर) को जिला प्रशासन को ज्ञापन देते हुए मस्जिद परिसर में मौजूद एक कुएं को छुड़ाने की मांग की. हिंदूवादी संगठन ने दावा किया कि यह कुआं सनातन परंपार से जुड़ा हुआ है. संगठन का आरोप है कि जिस जगह पर पहले धार्मिक कुआं था, उसके ऊपर मस्जिद बना दी गई है. जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है.

हिंदू संगठनों का दावा है कि यह कुआं शादी की परंपराओं में होने वाली 'कुएं वारे' रस्म के लिए इस्तेमाल किया जाता था. आरोप लगाया गया है कि सदर बाजार के टाउन हॉल स्थित इस जगह पर मस्जिद बना दी गई और कुएं का इस्तेमाल बंद हो गया. संगठन ने यह भी कहा कि इस मस्जिद के संबंध में 2013 में कोर्ट के जरिये गिराने का आदेश दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मस्जिद से धार्मिक स्थल के कथित अतिक्रमण को हटाया जाए और धार्मिक कुएं को पूरी तरह से खाली कराया जाए. ज्ञापन सौंपने पहुंचे हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. उनके मुताबिक, यह मामला सिर्फ भूमि विवाद नहीं बल्कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है.

हिंदू संगठन ने इस दौरान मौके पर मौजूद मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की भी मांग की है. इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता राजेश अवस्थी ने दावा किया कि "कुएं के ऊपर अवैध कब्जा कर मस्जिद बना दी गई है. कोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई न होना प्रशासन की बड़ी लापरवाही है. अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे."

यह भी पढ़ें: Saharanpur: तीन बच्चों की मां से प्यार…लड़की बोली- मैं पति बनकर रहूंगी इसके साथ

TAGS

Trending news