)
UP Loudspeakers Action: उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर लाउडस्पीकर्स के खिलाफ एक्शन लिया गया है. जिनमें फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, संतकबीरनगर और आज़मगढ़ शामिल हैं. इस दौरान कई मज़हबी मकामात से लाउडस्पीकर्स को हटाया गया और लोगों को कोर्ट के जरिए दी गई गाइडलाइन्स के बारे में भी बताया गया.
आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ज़िले के सभी थाना इलाकों में लाउडस्पीकर्स की तेज आवाज के खिलाफ एक्शन लिया गया. ये एक्शन मज़हबी मकामात और दूसरे स्थलों के खिलाफ लिया गया. प्रशासन का कहना था कि मानकों के अनुसार ये लोग लाउडस्पीकर्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे.
इस दौरान प्रशासन ने लोगों को बेदार भी किया और बताया कि रिहाइशी इलाकों में रात में 45 डेसिबल और दिन में 55 डेसिबल साउंड में ही लाउडस्पीकर्स का इस्तेमाल करें. इस दौरान मुस्लिम और हिंदू मज़हबी रहनुमा ने प्रशासन के साथ सहयोग करने की बात कही.
फिरोज़ाबाद और मुज़फ्फरनगर में भी प्रशासन ने लाउडस्पीकर्स की तेज आवाज के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान कई मज़हबी मकामात से लाउडस्पीकर्स को हटाया गया. शनिवार को फिरोजाबाद के रामगढ़ इलाके में एसपी सिटी ने यह कैंपेन चलाया था. एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए 8 लाउडस्पीकर्स को हटवाया है और लोगों को इस कोर्ट की गाइडलाइन्स के बारे में बेदार भी किया है.
इसके साथ ही मुज़फ्फरनगर में भी प्रशासन ने 15 लाउडस्पीकर्स को उतरवाया है. सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत सारे सार्वजनिक स्थान धार्मिक स्थलों जहां पर लाउडस्पीकरों की मानकों से ज्यादा ध्वनि है उन जगहों से लाउडस्पीकर को हटाया जा रहा है यह अभियान चलाया जा रहा है.
संतकबीरनगर में पुलिस प्रशासन के जरिए मन्दिर व मस्जिद पर लगे अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने लाउडस्पीकरों को चेक किया और धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे तय आवाज से ज्यादा चल रहे लाउडस्पीकर्स को उतरवाया.
पिछले हफ्ते शामली ज़िले में पुलिस ने मौलाना रफीक खान के खिलाफ केस रजिस्टर किया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने तय डेसिबल लिमिट से ज्यादा आवाज में मस्जिद का लाउडस्पीकर इस्तेमाल किया था. मकामी लोग मस्जिद से आती तेज़ आवाज के खिलाफ लगातार शिकायत कर रहे थे. इसके बाद पुलिस ने ये एक्शन लिया था.