UP Madarsa Board New Guidelines: यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड ने एग्जाम फॉर्म भरने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं, इसके साथ ही फॉर्म भरने की तारीख और आखिरी तारीख का भी ऐलान किया है. पूरी खबर पढ़ें
Trending Photos
)
UP Madarsa Board New Guidelines: यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड ने मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए डिटेल दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मदरसा बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच कराने की तैयारी चल रही है.
यूपी मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की सभी तारीखे टाइम टेबल के मुताबिक तय कर दी गई हैं और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिले के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों इसके बारे में जनकारी दें.
इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि सभी मान्यता प्राप्त मदरसे अपने छात्रों के ऑनलाइन आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर तय डेडलाइन के अंदर सब्मिट कर दें. दिशानिर्देशों में यह भी कहा गया है कि आवेदन प्रक्रिया को सार्वजनिक करने के लिए, स्थानीय स्तर पर प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाए, ताकि सभी संबंधित संस्थानों और छात्रों को समय पर सूचित किया जा सके.
आवेदन प्रक्रिया के दौरान आने वाली किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक कठिनाई की जानकारी तुरंत मदरसा बोर्ड कार्यालय को दी जाए और आवेदन प्रक्रिया की हर हफ्ते रिपोर्ट भेजी जाए. रजिस्ट्रार के मुताबिक ये काम जल्द से जल्द किया जाना चाहिए, और इसमें कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए.
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के टाइम टेबल के मुताबिक, मुंशी, मौलवी और आलिम के एग्जाम फॉर्म तलबा 20 नवंबर, 2025 से भर सकेंगे. वहीं एग्जाम फीस भरने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है.
मदरसा के प्रिंसिपल केदरिए ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है, जबकि इसे लॉक करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है. इसी प्रकार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म का डेटा लॉक करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है.