Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2770009
Zee SalaamIndian MuslimUP Madarsa Board Result 2025 Declared: जारी हुआ मदरसा बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Madarsa Board Result 2025 Declared: जारी हुआ मदरसा बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

UP Madarsa Board Result Declared:  उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड (UP Madarsa Board) का आज रिजल्ट जारी हो गया है. तलबा हमारे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

File Photo
File Photo

UP Madarsa Board Result Declared: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड (UP Madarsa Board) ने आज मौलवी, मुंशी, आलिम, कलिम और फाजिल परीक्षाओं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इम्तिहान में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in और http://madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. नीचे स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस बतााय गया है जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 87.66% कैंडीडेंट्स पास हुए हैं. मुंशी मौलवी सेकेंडरी में 85.07 फीसद और आलिम सीनियर सेकेंडरी में 94.62 फीसद पास हुए हैं. 

मदरसा बोर्ड के नतीजों का हुआ ऐलान

इस साल के बोर्ड एग्जाम 17 से 22 फरवरी 2025 तक राज्य भर के 439 परीक्षा सेंटर्स पर कराया गया था. बोर्ड के मुताबिक, लगभग 89,000 स्टेडेंट्स ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 20,000 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल नहीं हो सके. एग्जाम की निगरानी के लिए 150 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

इस बार एकदम ट्रांसपेरेंट हुआ था एग्जाम

मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आर.पी. सिंह ने जानकारी दी थी कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और बिना नकल के रही. उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कोर के आधार पर यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट कैसे चेक करें?

1. मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट [madarsaboard.upsdc.gov.in](http://madarsaboard.upsdc.gov.in) पर जाएं.
2. होमपेज पर मौजूद 'Results 2025' लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपना एग्जाम के साल को चुनें, कक्षा (Maulvi, Munshi, Alim, Fazil) सिलेक्ट करें और 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें.
4. Submit बटन पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news