Maharajganj Illegal Madarsa: उत्तर प्रदेश में हालिया कुछ दिनों में योगी प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई तेज कर दर दी. प्रशासन ने पूरे प्रदेश में खासतौर पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अब तक 350 से अधिक धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. महाराजगंज जिले में अबतक 29 से ज्यादा मदरसे और कई मजारों को ढहा दिया गया.
Trending Photos
)
Maharajganj Madarsa News: उत्तर प्रदेश में कथित अवैध मस्जिद, मदरसे, ईदगाह और मजार योगी सरकार के निशाने पर हैं. बीजेपी की अगुवाई वाली योगी सरकार नेपाल सीमा से सटे जिलों में लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके तहत अब तक नेपाल सीमा से लगे हुए पीलीभीत, लखीमपुरखीर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज समेत अन्य जिलों में करीब 350 से मस्जिद मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जा चुकी है.
नेपाल सीमा से सटे सिर्फ महराजगंज जिले में अब तक 26 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को प्रशासन ने नोटिस करने के बाद अब सील करने की कार्रवाई की जा रही है. हालिया दिनों जिले की नौतनवा तहसील के परसमालिक थाना क्षेत्र के मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम के नाम से संचालित मदरसे को सील कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि परसमालिक थाना क्षेत्र में मौजूद मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम बगैर मान्यता के चल रहा था. इसको अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने हालिया दिनों चिन्हित किया था. आज इसको नौतनवा एसडीएम नवीन कुमार और सीओ की मौजूदगी में सील कर दिया गया और चाभी थानाध्यक्ष को सौंप दी गई.
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय ग्रामीण शफीक मालिक ने बताया कि यह मदरसा काफी दिनों से चल रहा था और पेपर में मदरसे के नाम से जमीन अलॉट है, लेकिन मान्यता नहीं लिया गया था. इसी आधार पर प्रशासन के जरिये कार्यवाई की गई है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी यह है कि मदरसे में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ते हैं, सील होने के बाद उनका क्या होगा.
महाराजगंज में 29 मदरसों पर चला बुलडोजर
महाराजगंज जिले में अब तक 29 मदरसे और 5 मजारों को बुलडोजर से ढहा दिया गया है. जिला प्रशासन का दावा किया है कि यह अवैध रुप से सार्वजनिक या निजी जमीन पर बने थे, इसकी वजह से इन्हें ध्वस्त कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी अवैध संस्थानों के खिलाफ लगातार चलती रहेगी. उत्तर प्रदेश सरकार ने हालिया कुछ दिनों में 350 से अधिक धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर सीलिंग और डिमोलिश कर दिया है.