Mathura Braj Holi: यूपी के मथुरा जिले में होली समारोह में मुसलमानों के एंट्री पर बैन की मांग की जा रही है. इसे लेकर देश में नया विवाद छिड़ गया है. मथुरा के संतों ने साफ तौर पर कहा है कि होली के दौरान ब्रज क्षेत्र में मुसलमानों को आने नहीं दिया जाएगा.
Trending Photos
)
Mathura Braj Holi: नेताओं के जहरीले भाषणों का असर अब देश में दिखने लगा है. पहले डांडिया गरबा महोत्सव और महाकुंभ समेत कई हिंदू त्योहारों में मुसलमानों के एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी. अब होली समारोह में भी मुसलमानों के एंट्री पर बैन लगाने की मांग हो रही है.
दरअसल, यूपी के मथुरा जिले में होली समारोह में मुसलमानों के एंट्री पर बैन की मांग की जा रही है. इसे लेकर देश में नया विवाद छिड़ गया है. मथुरा के संतों ने साफ तौर पर कहा है कि होली के दौरान ब्रज क्षेत्र में मुसलमानों को आने नहीं दिया जाएगा. इस क्षेत्र में मुसलमानों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
अपने खून से लिखी चिट्ठी
श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा फलाहारी ने अपने खून से सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए. दिनेश शर्मा फलाहारी ने कहा कि हिंदुओं के हृदय सम्राट सीएम योगी आदित्यनाथ से हमारी मांग है कि होली जैसे पवित्र त्योहार पर यहां मुसलमानों की दुकानें नहीं लगनी चाहिए.
होली के रंगों में जहर मिला देंगे मुसमलान- हिंदू नेता
उन्होंने कहा कि मुसलमान हमारे होली के पवित्र रंगों में जहर मिला सकते हैं, कांच के टुकड़े डाल सकते हैं, मिठाइयों में मिलावट कर सकते हैं. ऐसे लोगों को हमारे त्योहार से दूर रखा जाए, क्योंकि ये किसी भी हद तक जा सकते हैं. इन्हें हमारे त्योहारों और पवित्र ग्रंथों से नफरत है, फिर भी ये हमारे त्योहारों में घुसने की कोशिश क्यों करते हैं?
शांति भंग कर सकते हैं मुस्लिम- दिनेश शर्मा फलाहारी
उन्होंने आगे कहा कि सीएम योगी जो हमारे हिंदुओं के हीरो हैं, उनसे हमारी प्रार्थना है कि मुसलमानों को होली जैसे पवित्र त्योहार से दूर रखें. ये लोग शांति भंग कर सकते हैं और हमारे त्योहार के स्वभाव को बिगाड़ सकते हैं. इनकी हमारे त्योहार में कोई जरूरत नहीं है.
संतों लगाया बड़ा इल्जाम
वहीं, संतों का आरोप है कि धार्मिक विश्वासों और सनातन संस्कृति के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है और इसका उद्देश्य ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को प्रभावित करना है. वे यह भी कहते हैं कि ब्रज की होली में मुस्लिम समुदाय का कोई स्थान नहीं है. मथुरा के संतों का कहना है कि होली जैसे हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार को देखने के लिए देश-विदेश से लोग मथुरा आते हैं. ऐसे में मुस्लिमों का ब्रज में होली के दौरान आना, उनकी आस्थाओं और धार्मिक परंपराओं के खिलाफ है.
मक्का-मदीना हिंदू नहीं जा सकता है, तो होली में मुस्लिम क्यों?- पुजारी
मंदिर के पुजारी सुशील गोस्वामी नंदगांव ने कहा कि हमारे त्योहारों में उनका क्या काम? जब हम मक्का-मदीना नहीं जाते, तो उन्हें हमारी होली में क्या काम है? उन्होंने यह भी कहा कि ब्रज में प्रयाग जैसा कानून लागू किया जाएगा, ताकि इस प्रकार की स्थितियों से बचा जा सके.
वृंदावन के धर्माचार्यों ने क्या कहा था?
वृंदावन के धर्माचार्यों का कहना है कि अगर मुस्लिम समुदाय उनके त्योहारों में शामिल नहीं होता, तो हिंदू समुदाय को भी उनके त्योहारों में शामिल नहीं होना चाहिए. इस संदर्भ में, मथुरा के एक प्रमुख याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि ब्रज क्षेत्र में होली के दौरान मुस्लिमों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए.