Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2736480
Zee SalaamIndian MuslimUP News: Nepal बॉर्डर पर चल रहे मदरसों पर योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन; अबतक 34 मदरसे सील

UP News: Nepal बॉर्डर पर चल रहे मदरसों पर योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन; अबतक 34 मदरसे सील

UP Madarsa: उत्तर प्रदेश-नेपाल बॉर्डर के करीब बने मदरसे को सरकार ने बंद कर दिया है. एक टीम इस मदरसे की जांच करने के लिए पहुंची थी,  जिसके बाद एक्शन लिया गया है. अबतक 34 मदरसे सील कर दिए गए हैं. 

UP News: Nepal बॉर्डर पर चल रहे मदरसों पर योगी सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन; अबतक 34 मदरसे सील

UP Madarsa: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के जरिए सीमावर्ती इलाकों में अवैध तौर पर चल रहे मदरसों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में महाराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील इलाके में मौजूद हरदी डाली गांव के पास चल रहे दारुल उलूम अहलेसुन्नत गौसुल निजामिया मदरसे को सील कर दिया गया है. वहीँ, यूपी के श्रावस्ती जिले में अवैध मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अबतक 34 मदरसों को सील कर दिया गया है. 

भारत नेपाल सीमा के एकदम पास

यह मदरसा भारत-नेपाल सीमा से करीब 200 मीटर की दूरी पर मौजूद है और पिछले कई सालों से संचालित हो रहा था. करीब दो सालों पहले की गई जांच में इसे बंद करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद कुछ समय के लिए इसका संचालन रुका, लेकिन बाद में दोबारा शुरू कर दिया गया.

बीते मंगलवार हुई कार्रवाई

बीते मंगलवार को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे और मदरसे के वैध दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई दस्तावेज नहीं पेश कर पाए. दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन न होने के की वजह से अधिकारियों ने इसे अवैध मानते हुए मदरसे को सील कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

मदरसे में पढ़ रहे हैं 35-40 बच्चे

वहीं, मदरसे में पढ़ा रहे एक शिक्षक ने बताया कि यहां 35 से 40 बच्चे पढ़ाई करते हैं. चूंकि मदरसा रजिस्टर्ड नहीं था, इसीलिए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इसे बंद कर दिया है. बता दें, उत्तराखंड सरकार भी मदरसों के खिलाफ लगातार इक्शन लेती आ रही है. कुछ महीनों में उत्तराखंड में सैकड़ों मदरसों पर ताला लग चुका है.

किन इलाकों में हुई कार्रवाई

नैनिताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून समेत कई ऐसी जगहें जहां मदरसों को बंद किया गया है. इनको बंद करने की वजह रजिस्ट्रेशन न होना, साफ-सफाई की कमी और स्टूडेंट्स को मिलने वाली सहूलियात में खामियां होना है.

अवैध रूप से संचालित दो और मदरसे सील

वहीँ, यूपी के श्रावस्ती जिले में अवैध मदरसों के ख़िलाफ़ जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में जुटा है. इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम ने दो और मदरसों को सील कर दिया है.  ये दोनों मदरसे भिनगा इलाके के शाहपुर बरगदवा और बगही गाँव मे बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे थे, जिन्हें एसडीएम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी की टीम ने बंद करवाते हुए सील कर दिया है.  जिला प्रशासन के कुल 34 मदरसों को सील करने की कार्रवाई की है.  इस सम्बंध में जिला अधिकारी अजय द्विवेदी ने जिन मदरसों पर कार्रवाई की गई है वे सभी बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित थे. 

 मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news