Pakistani Citizens in Kanpur: पहलगाम आतंकी हमले के बाद विदेश मंत्रालय के आदेश बाद पाकिस्तानी नागरिक अपने देश देश लौट रहे हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से अब तक 800 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक वापस लौट चुके हैं. हालांकि 20 साल पहले भारत आए पाक नागरिक अभी भी पुलिस के लिए अबूझ पहेली बने हुए हैं.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News Today: पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए शॉर्ट टर्म वीजा को रद्द कर दिए हैं. सरकार के आदेश के बाद अब तक 8 सौ से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक वापस लौट चुके हैं. इसके बाद अब कानपुर में भी इंटेलिजेंस ब्यूरो और एलआईयू ने पाकिस्तानी नागरिकों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है.
एलआईयू के रिकार्ड के मुताबिक, शहर में शॉर्ट टर्म वीजा वाला कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है, जबकि 50 पाकिस्तानी नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा पर शहर में रह रहे हैं. इसके उलट पुलिस के पास उन लापता 28 पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जो साल 2005 भारत- पाकिस्तान का मैच देखने आए थे लेकिन इसके बाद गुम हो गए.
हैरानी की बात है कि कानपुर पुलिस के पास इनका रिकॉर्ड भी नहीं है. दरअसल, साल 2005 में भारत पाकिस्तान के बीच वन क्रिकेट मैच की सीरीज हुई थी. जिसका एक मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया था. मैच देखने आए तमाम पाक नागरिकों में से 32 अपने वतन वापस लौटे ही नहीं है. ये सभी इक्जम्पटेड फॉर पुलिस रिपोर्ट पर थे.
पाकिस्तान के इन नागरिकों को किसी भी जिले में जाने पर पुलिस या एलआईयू को खबर नहीं देनी थी. इसी का फायदा उठाते हुए ये अचानक कहीं लापता हो गए. तलाश शुरू हुई तो पुलिस को सिर्फ चार लोग मिले, जिन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. 20 साल बीत जाने के बाद भी आजतक 28 पाक नागरिकों का पता नहीं चला.
बता दें, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते दोनों देशों ने एक-दूसरे के नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं. इसी क्रम में अटारी-वाघा इंटरनेशनल बॉर्डर से 145 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटे, जबकि पाकिस्तान से 275 भारतीय स्वदेश लौटे हैं.
भारत सरकार ने 12 श्रेणियों के शॉर्ट-टर्म वीजा धारकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. हालांकि मेडिकल वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए समयसीमा 29 अप्रैल तय की गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय सीमा के बाद भारत में न रुके.
पिछले छह दिनों में 1,000 से अधिक भारतीय नागरिक पाकिस्तान से वाघा बॉर्डर के जरिये वापस आ चुके हैं. वहीं, अब तक 800 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक भी भारत छोड़ चुके हैं. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, लॉन्ग टर्म वीजा धारकों को स्वदेश लौटने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालात को देखते हुए दोनों देशों के बीच सामान्य आवाजाही फिलहाल बाधित है.