UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर में पुलिस ने इमाम समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला इफ्तार का अनाउंसमेंट से जुड़ा हुआ है. पूरी खबर पढ़ें.
Trending Photos
)
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर में एक मस्जिद में लाउडस्पीकर पर इफ़्तार का वक्त ऐलान करने के बाद एक इमाम समेत नौ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. यह मामला रविवार, 2 मार्च को टांडा थाने के सैयद नगर चौकी इलाके के अंतर्गत मानकपुर बजरिया गांव का है.
मुस्लिम समुदाय ने आरोप लगाया है कि स्थानीय हिंदुत्व संगठनों के सदस्यों के जरिए चलाए गए नफरती कैंपेन के बाद गिरफ्तारियां हुई हैं. इफ्तार शाम का खाना है जिसे मुसलमान रमजान के महीने में सूरज ढलने के वक्त अपना रोजा खेलने के लिए खाते हैं.
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय लोगों ने अनाउंसमेंट का विरोध किया था. मस्जिद से लाउडस्पीकर हटा दिया और नौ मुस्लिम लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है.
पुलिस ने इस कार्रवाई को सही ठहराया है और इफ़्तार के ऐलान को "नई परंपरा" करार दिया है. हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि लाउडस्पीकर पर इफ़्तार की घोषणाओं को रोकने के लिए कोई कानून नहीं है. भारत भर की मस्जिदें मुसलमानों को यह बताने के लिए सायरन का इस्तेमाल करती हैं कि रमज़ान के महीने में उनका रोज़ा कब खोला जा सकता है.
पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, "मस्जिद में लाउडस्पीकर के ज़रिए इफ़्तार के ऐलान के बाद विवाद शुरू हुआ. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नौ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है." इस कार्रवाई के खिलाफ मुस्लिम समुदाय ने गुस्से का इजहार किया है. उन्होंने कहा कि इफ्तार कोई धर्मिक ऐलान नहीं है, बल्कि एक रोजा खोलने का रिमाइंडर है.