UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी के मुताबित उसने पड़ोसी के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देखा था और जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया.
Trending Photos
)
UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश के पास 4 घंटों तक बैठा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था, जिसकी वजह से पति ने उसकी हत्या की है.
वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की बताई जा रही है. आरोपी की पहचान खालिद के रूप में हुई है, जिसने अपनी पत्नी आसमा की कथित तौर से चरित्र पर शक होने पर हत्या कर दी. पुलिस को दिए बयान में खालिद ने दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया.
हत्या के बाद आरोपी कई घंटों तक मृतका के शव के पास बैठा रहा. इस दौरान उसने न तो किसी को जानकारी दी और न ही भागने की कोशिश की. जब परिजनों को घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूलते हुए कहा कि उसके उसकी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में जानकारी मिल गई थी, और इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे. आरोपी ने यह भी कहा कि उसे हत्या पर कोई पछतावा नहीं है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि उसके बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.