UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में छत गिरने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक 9 महीने की बच्ची भी शामिल है, जो गंभीर तौर पर घायल हुई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
Trending Photos
)
UP News: पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को जिले में तेज तूफान के दौरान एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच मेंबर्स की मौत हो गई. बता दें, बीती शाम उत्तर भारत के कई हिस्सो में तेज तूफाना आया था, कई जगहों पर थोड़ी बारिश भी देखने को मिली.
ये मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट पुलिस स्टेशन इलाके का है. मोहम्मद अय्यूब के घर की दीवार गिरी है. मरने वालों में एक मां, उसकी 9 महीने की बेटी और तीन परिवार के मेंबर शामिल हैं. जैसे ही ये हादसा पेस आया, इलाकाई लोगों ने पीड़ित परिवार को मलबे से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.
एसएचओ सुभाष चंद्र गौतम ने पीटीआई को बताया कि मरने वाले अहमद नगर गली नंबर 15 के रहने वाले थे. मां रुखसार और उसकी बेटी माहिरा की हालत गंभीर बनी हुई थी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं परिवार के तीन अन्य मेंबर का भी इलाज चल रहा था, जिनकी मौत हो हई है.
अधिकारियों ने बताया है कि जांच से पता चला है कि तेज आंधी के दौरान पड़ोसी की दीवार रुखसार के घर की छत पर गिर गई, जिससे छत ढह गई, और नीचे मौजूद लोगों की मौत हो गई. इस मामले को लेकर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने कहा कि बीती रात तूफान आने की वजह से अहमदनगर इलाके में एक दीवार गिर गई जिसकी वजह से एक छत ढह गई. इस घर में 19 लोग रहते थे.