)
Mirzapur News Today: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने दूसरे समुदाय के एक नौजवान को गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आनन फानन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की इस हरकत से इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नौजवान ने सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की आपत्तिजनक वीडियो शेयर की. जिसकी पहचान बाबा खान के रूप में हुई ङै. हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव का रहने वाला है. नौजवान की पोस्ट वायरल होते हड़कंप मच गया. किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी बाबा खान ने अपने फेसबुक आईडी पर मां दुर्गा की एक विवादित और आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की थी. एडिटेड तस्वीर पर कुत्ते की तस्वीर लगाई गई थी. इसकी जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत हलिया कोतवाली में लिखित में तहरीर देकर की. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
लालगंज सीओ अशोक सिंह ने बताया कि भटवारी गांव के रहने वाले अनुप सिंह ने हलिया थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि मां दुर्गा की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई है. शिकायतकर्ता ने बताया कि यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बाबा खान नाम के नौजवान ने मोबाइल से पोस्टी की. इसकी जानकारी जब हिंदू संगठनों को हुई तो वह भड़क गए
सीओ अशोक सिंह ने बताया कि धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में आरोपी बाबा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने चेतवानी दी कि किसी भी समुदाय की धार्मिक आस्था को आहत करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सोशल मीडिया पर पुलिस नजर रख रही है ताकि इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जा सके.
पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबा खान के मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य को भी जब्त कर लिया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह तस्वीर खुद बनाई गई थी या किसी अन्य स्रोत से लेकर पोस्ट की गई है.