Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3034062
Zee SalaamIndian Muslimबरेली हिंसा: पहली चार्जशीट में 15 साल के बच्चे के नाम, तौकीर रजा समेत 38 पर गिरी गाज

बरेली हिंसा: पहली चार्जशीट में 15 साल के बच्चे के नाम, तौकीर रजा समेत 38 पर गिरी गाज

UP Police chargesheet in Bareilly Violence Case: बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. 26 सितंबर की घटना में हिंसा भड़काने के आरोप में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा सहित 38 लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, जबकि 32 अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और जांच जारी है. पुलिस ने एक 15 साल के किशोर का नाम भी चार्जशीट में डाला है. 

 

बरेली हिंसा में पुलिस ने बच्चे का नाम भी चार्जशीट में किया शामिल (फाइल फोटो)
बरेली हिंसा में पुलिस ने बच्चे का नाम भी चार्जशीट में किया शामिल (फाइल फोटो)

Bareilly Violence Update: बरेली में बीते 26 सितंबर को 'I Love Mohammad' के समर्थन में निकाले गए जुलूस में कथित हिंसा भड़क गई थी. इस मामले में पुलिस ने 11 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर, 39 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने इस हिंसा का मास्टरमाइंड इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को बताते हुए, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है. 

वहीं, अब बरेली में हुए कथित बवाल और पथराव मामले में पुलिस ने IMC प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत 38 लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है. यह इस मामले में दाखिल की गई पहली चार्जशीट है. पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को साजिश रचने का दोषी माना है.

बता दें, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद हालात बिगड़ गए थे. मौलाना तौकीर रजा ने अपने समर्थकों से इस्लामिया कॉलेज मैदान में जुटने का आह्वान किया था. हालांकि, पुलिस ने पहले इस पर पाबंदी लगा दी थी और मौलाना तौकीर रजा को नजरबंद कर दिया था. इस दौरान देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और हिंसक झड़पें शुरू हो गईं. श्यामगंज चौराहे के पास पथराव हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

Add Zee News as a Preferred Source

11 मुकदमे दर्ज, पहली चार्जशीट दाखिल

पुलिस ने लोगों पर बेरहमी से लाठियां बरसाईं. बल प्रयोग को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था कि यह स्थिति को संभालने के लिए किया गया था.  इसी एक दिन में शहर के 5 थानों में 11 रिपोर्ट दर्ज की गई थीं. इनमें से दो मुकदमे बारादरी थाने में दर्ज हुए. श्यामगंज में हुए बवाल की रिपोर्ट श्यामगंज चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने दर्ज कराई थी. 

इसकी विवेचना बारादरी थाने के एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह ने की और पूरी रिपोर्ट सीओ तृतीय के ऑफिस के माध्यम से कोर्ट में पेश की गई. पुलिस के मुताबिक चार्जशीट में नामजद 38 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि 32 और आरोपियों की तलाश अभी जारी है. इन पर भी आगे कार्रवाई की जाएगी और अलग से चार्जशीट दाखिल की जाएगी.

इन लोगों के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट

चार्जशीट में जिन 38 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उनमें शामिल हैं- मौलाना तौकीर रजा, डॉ. नफीस, फरहान रज़ा खान, कलीम, मोबीन, पार्षद अनीस सकलैनी, मोईन सिद्दीकी, फैज़ुल नवी ख़ान, अरशद, फरहत ख़ान, मोईन अली, आज़म, उमेद, मुस्तकीम, अरबाज़, नाज़िम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफ़ीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन शाह, सुबहान, शमशाद, ताजीम, शान, नदीम, रिज़वान, अमान हुसैन, इदरीश, इक़बाल, नदीम ख़ान, आरिफ, शफील अहमद और एक 15 साल का किशोर. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जो आरोपी अब तक फरार हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: ओवैसी पर क्यों मेहरबान हो रहे BJP नेता बृजभूषण सिंह; पहले देते थे गाली अब हिन्दुओं से जोड़ रहे हैं रिश्ता!

TAGS

Trending news