Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2740385
Zee SalaamIndian MuslimUP के श्रीवस्ती जिले में 57 मदरसे सील, महाराजगंज में भी कई के खिलाफ एक्शन

UP के श्रीवस्ती जिले में 57 मदरसे सील, महाराजगंज में भी कई के खिलाफ एक्शन

UP Madarsa Action: उत्तर प्रदेश में मदरसों के खिलाफ एक्शन जारी है. श्रावस्ती और महाराजगंज दोनों ही जगह दर्जनों मदरसों को बंद किया जा चुका है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

UP के श्रीवस्ती जिले में 57 मदरसे सील, महाराजगंज में भी कई के खिलाफ एक्शन

UP Madarsa Action: उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है. श्रावस्ती और महाराजगंज जिलों में अवैध और बिना मान्यता के मदरसों के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रावस्ती ज़िले में अब तक कुल 57 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है.

इकौना में कार्रवाई

ताज़ा कार्रवाई में इकौना और जमुनहा इलाकों में चल रहे 13 मदरसों पर हुई है. जहां प्रशासन ने मदरसों पर ताला डाल दिया है. प्रशासन के मुताबिक, इनमें से ज़्यादातर मदरसे सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से बने थे. इस कार्रवाई को एसडीएम, नायब तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है.

इकौना के मदरसे में 300 छात्राएं

प्रशासन की ताजा कार्रवाई के दौरान जामिया नूरिया फातिमा लिल्बनात नाम का एक मदरसा भी सील हुआ है. जो वर्ष 2019 से चलाया जा रहा था. जहां करीब 300 छात्राएं रहकर पढ़ाई कर रही थीं. नोटिस मिलने के बाद, मदरसा मैनेजमेंट ने सभी छात्राओं को उनके घर भेज दिया और जिस वक्त छापेमारी हुई उस वक्त मदरसा खाली मिला. मदरसा संचालक सैय्यद सिराजुद्दीन हाशमी, जो गुजरात के निवासी हैं, उन्होंने अधिकारियों को 10 मई तक मदरसे में ताला लगाने की लिखित जानकारी भी दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

महाराजगंज ज़िले में भी प्राशासन का एक्शन

महाराजगंज जिले में प्रशासन ने नेपाल सीमा से सटे नौतनवा तहसील में कार्रवाई की है. यहां 6 बिना मान्यता वाले मदरसों की जांच की गई है और सभी को नोटिस जारी कर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने तीन दिनों के अंदर इन मदरसों से जवाब मांगा है कि वे किस स्रोत से संचालित हो रहे हैं.

इन मदरसों को दिया गया नोटिस

- मदरसा गौसिया रिजाविया अहले सुन्नत जियाउल उलूम, पड़ौली
- मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन, झींगटी
-  मदरसा अरबिया नुरुल उलूम, आराजी महुआ
- अरबिया मोहम्मद मिसबाहुल उलूम, परसा
- मक्तब तालीमी कुरान, बगहा
- मदरसा यार अलविया अहले सुन्नत फैजुल उलूम

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news