Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2992873

controversial statement on Muslim Girls: "तुम 2 ले गए हो, हम तुम्हारी 10 लड़कियां लाएंगे"; पूर्व विधायक के बयान पर इलाके में तनाव!

BJP ex MLA controversial statement on Muslim Girls: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के दुमारियागंज में दो हिन्दू लड़कियों के अपनी मर्ज़ी से मुस्लिम लड़कों के साथ जाने और उसपर भाजपा के पूर्व विधायक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादित बयान देने से इलाके में तनाव पैदा हो गया है.  

 

पूर्व स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह
पूर्व स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले दो हिन्दू लड़कियों के अपनी मर्ज़ी से मुस्लिमों से शादी करने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. इस तनाव ने  उस वक़्त और साम्प्रदायिक रंग ले लिया है, जबसे भाजपा के पूर्व स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के कहा कि तुम हमारी दो ले गए हो, तो हम तुम्हारी दस लड़कियां लाएंगे. विधायक के इस बयान के बाद मुस्लिम पक्ष में जबरदस्त नाराजगी है. वहीँ, हिंदूवादी संगठन के लोग विधायक के बयान की हिमायत कर इस मामले में लव जिहाद का इल्ज़ाम लगा रहे हैं. 

दरअसल, यह मामला सिद्धार्थनगर जिले के धनखर पुर का बताया जा रहा है. इस गांव की आबादी करीब 4000 के आसपास है, और यहाँ बहुमत में मुस्लिम समाज के लोग रहते हैं.
कुछ दिनों पहले इस गांव की रहने वाली एक दलित और एक ऊंची जाति की बालिग़ लड़की गांव के ही दो मुस्लिम लड़कों के साथ चली गई थी. दोनों का आपस में प्रेम सम्बन्ध बताया जा रहा है. दोनों लड़कियों के घर वालों ने दबाव डालकर अपनी लड़कियों को वापस बुलाया था, लेकिन वो दोनों लड़कियां दोबारा उन्हीं लड़कों के साथ चली गई.  

चूंकि दोनों ही लड़कियां बालिग हैं,  जिसकी वजह से उनके घर वाले और पुलिस दोनों के हाथ बंधे हुए हैं. इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है. जबकि इस मामले में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नाराजगी जताए है. उनका इल्ज़ाम है कि डुमरियागंज विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य इलाका है. यहां मुसलमान की राजनीतिक और आर्थिक पकड़ मजबूत रही है जिसकी वजह से यहां पर हिंदुओं का वो लोग उत्पीड़न कर रहे हैं. लव जिहाद के जरिये इन लड़कियों को बहला- फुसला कर उनसे शादी की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, दूसरी तरफ धनखरपुर गांव के मुसलमान पूर्व राघवेंद्र प्रताप सिंह और हिंदूवादी संगठनों के जरिये मुसलमान लड़कियों के खिलाफ दिए जा रहे बयान से काफी आहत है. उनका कहना है कि मुल्क की आजादी के बाद से अब तक डुमरियागंज और धनखरपुर के हिंदू-मुसलमान आपसी भाईचारे से रह रहे हैं. यहां पर कभी भी किसी धार्मिक उन्माद या साम्प्रदायिक अशांति की स्थिति नहीं रही है. लेकिन कुछ लोग यहां की इस गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ कर सियासी फायदा उठाना चाह रहे हैं. के के मुसलमानों का कहना है कि कोई भी किसी भी धर्म की लड़की को भगा करशादी करता है तो वह गलत है. पूरा समाज उसकी निंदा कर रहा है, लेकिन किसी एक की गलती की वजह से पूरे समाज को गलत नहीं ठहराना भी ठीक नहीं है. 

 मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

TAGS

Trending news