)
Afghanistan earthquake update: अफगानिस्तान के पूर्वी इलाकों में सोमवार तड़के आए 6.3 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. तालिबान प्रशासन के हवाले से खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आपदा में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 2800 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित कुनार प्रांत के नूर गुल, सोकी, वटपुर, मानोगी और चापा दारा जिले रहे. वहीं, नांगरहार प्रांत में कम से कम 9 लोगों की मौत और कई अन्य घायल होने की खबर है.
ootage shows the moment a 6.0-magnitude earthquake struck Afghanistan’s Kunar province https://t.co/qonhEXupZk pic.twitter.com/byyVFP0NWd
— RT (@RT_com) September 1, 2025
कमजोर मिट्टी-पत्थर से बने पूरे-के-पूरे गांव ढह गए. लैंडस्लाइड्स से कई अहम रास्ते बंद हो गए और कम्यूनिकेशन सिस्टम भी ठप पड़ गई, जिससे राहत और बचाव कार्य बाधित हो रहा है. अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय मदद की तुरंत अपील की है. कठिन पहाड़ी इलाके और बर्बाद ढांचे के कारण हेलिकॉप्टर व बचाव दलों को राहत कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
आफ्टरशॉक्स से भारी नुकसान
6.3 तीव्रता के झटकों के बाद कई आफ्टरशॉक्स महसूस किए गए. 6.3 तीव्रता का झटका पहले आया. इसके बाद 4.7 तीव्रता का भूकंप 140 किलोमीटर गहराई में दर्ज हुआ इसके बाद फिर 4.3 और 5.0 तीव्रता के झटके अलग-अलग गहराई पर महसूस किए गए.
भूकंप के तेज झटके पाकिस्तान के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए. डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के कई जिलों में लोग अलर्ट हो गए, हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है.
रेड क्रॉस के मुताबिक, अफगानिस्तान हिंदुकुश पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है, जो भूकंपीय रूप से बेहद सक्रिय इलाका है. यहां हर साल कई बार भूकंप आते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भूकंप से और ज्यादा नुकसान हो सकता है.