Muslims Topper in UPSC CSE 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है. वहीं ए आर राजा मोहिद्दीन ने 7वीं रैंक हासिल कर मुस्लिम उम्मीदवारों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि इफरा शम्श अंसारी 25वीं रैंक के साथ मुस्लिम महिला टॉपर बनीं हैं.
Trending Photos
)
UPSC CSE Result 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Exam) के फाइनल नतीजे सामने आ गए हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में टॉप किया है. वहीं, टॉप-50 उम्मीदवारों की लिस्ट में ए आर राजा मोहिद्दीन और इफरा शम्श अंसारी जैसे मुस्लिम उम्मीदवारों ने भी जगह बनाकर खास पहचान बनाई है.
दरअसल, सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसके जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत कई अहम सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है. इस बार जारी रिजल्ट में ए आर राजा मोहिद्दीन, मुस्लिम उम्मीदवारों में टॉप करने वालों में अव्वल हैं, जिनकी रैंक 7वीं है. इसी तरह इफरा शम्श अंसारी ने ओवर ऑल 25वीं रैंक हासिल कर मुस्लिम महिला उम्मीदवारों में पहले नंबर पर हैं.
UPSC CSE में कैसे होता है सेलेक्शन?
बता दें, सिविल सेवा परीक्षा तीन अहम चरणों में आयोजित की जाती है. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test या Interview). इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद ही उम्मीदवारों का फाइन सेलेक्शन किया जाता है. रैंक के आधार पर उन्हें IAS, IPS, IFS जैसी प्रतिष्ठित पदों पर तैनाती दी जाती है.
सिविल सेवा परीक्षा 2025 की चयन प्रक्रिया की शुरुआत मई 2025 में हुई थी, जब प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई. प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को हुई थी. इसके बाद 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच मुख्य परीक्षा आयोजित की गई. वहीं, आखिरी चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को खत्म हुआ. इंटरव्यू इस परीक्षा का अंतिम चरण होता है, जिसके पूरा होने के बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाता है. अब परीक्षा के तीनों चरण पूरे हो चुके हैं और आयोग ने आखिरकार फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है.
गौरतलब हो बीते साल संघ लोक सेवा आयोग ने कुल 1087 सीटों पर आवेदन मंगाए थे. इसके तहत IAS के पदों भर्ती के लिए 180, IFS के लिए 55, IPS के लिए 150 सीटों पर आवेदन मंगाए थे. इसके अलावा आयोग ने ग्रुप ए सर्विस के लिए 507 सीटों पर जबकि ग्रुप बी सर्विस के लिए 195 सीटों पर आवेदन मंगाए थे. हालांकि, आज यानी शुक्रवार (6 मार्च) को जारी नतीजों में महज 958 सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.