)
नई दिल्ली: बिजनौर के एक गाँव में शनिवार को एक हिन्दू किसान के खेत में रातों- रात एक मुस्लिम शख्स के जरिये मजार बनाने की झूठी खबर ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया. लेकिन वक़्त रहते ही पुलिस ने अपनी फौरी कार्रवाई और सूझ-बूझ से न सिर्फ इलाके में किसी तरह का दंगा- फसाद होने से बचा लिए बल्कि इस झूठ और अफवाह से भी पर्दा उठा दिया कि हिन्दू के खेत में किसी मुस्लमान ने मजार बनाया है.
दरअसल, शनिवार को ये अफवाह फैलाई गई थी कि बिजनौर जिले के नांगल सोती इलाके के अभिपुरा गांव मे किसान लौटन सिंह के खेत में किसी मुस्लिम न माजर बना दिया है. मजार बनाने की सूचना से इलाके में तनाव ओईदा हो गया, और जिले के पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया. सूचना पाकर भारी तादाद में मोके पर पहुँच कर पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया. इसकी खबर फैलने के बाद मीडियाकर्मियों का भी वहां जमावड़ा लग गया.
हालांकि, जांच पड़ताल में पाया गया कि किसी मुस्लिम ने न तो मजार बनाया है न ही वहां पर कोई सामूहिक इबादत या कोई धार्मिक कर्मकांड किया जा रहा है. जिस किसान के खेत में मजार बना था, उसने खुद बताया कि उसके खेत में ये मजार पिछले 20 सालों से बना है. ख़ास बात यह है कि इस मजार को किसी मुस्लिम ने नहीं बल्कि किसान लोटन सिंह के बेटे ने ही बनवाया था. लोटन सिंह के बेटे ने किसी अंधविश्वास की वजह से ये मजार बनाया था, जबकि इसके नीचे कोई भी इंसान, पीर फ़कीर दफ्न नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि किसान लोटन सिंह के पास काफी ज़मीन है, और जब उनके बेटे ने जब इस खेत में मजार बनवाया था उस वक़्त जिले में चकबंदी का काम हो रहा था. इसलिए किसान के बेटे ने चकबंदी से बचने के लिए अपने खेत में मजार बनवा दिया होगा.
अभी पांच माह ही गाँव के कुछ लोगों ने इस माजर के ऊपर एक टिन शेड डलवा दिया था. इसके बाद गाँव का ही एक आबिद नाम का मुस्लिन नौजवान यहाँ आकर पूजा- पाठ की आड़ में जादू- टोना सीखता या करता था.
गाँव में अभी चुनावी माहौल है, इसलिए हिन्दू- मुस्लिम वोटों के धुर्विकरण के लिए अभिपुरा गांव के ही पूर्व प्रधान और खेत के मालिक लोटन सिंह के बेटे ने गाँव में ये अफवाह फैलाई थी. लेकिन इमानदार किसान ने अपने बेटे की करतूत की खुद पोल खोल दी. मजार की असलियत सामने आने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मजार के ऊपर बनाये गए टिन शेड को गिरवा दिया है.
एसपी सिटी कृष्ण गोपाल ने कहा है कि जिन लोगों ने माजर पर टिन शेड डलवाया है, और जिन्होंने झूठी अफवाह फैलाई है सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam