)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ी बात कही है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क पर नमाज नहीं होती है. उन्होंने कहा कि हम आपको नमाज पढ़ने से नहीं रोकेंगे, आपको नमाज पढ़नी है तो आप पढ़िए, लेकिन मस्जिद में. उन्होंने आगे कहा कि कानून सबके के लिए किसी को भी सड़क जाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि मस्जिद में जगह कम पड़ रही है तो शिफ्ट बना लिजिए और कई शिफ्ट में नमाज पढ़िए लेकिन सड़क को जामकरके नमाज पढ़ने नहीं दिया जाएगा.
एक प्रोग्राम में भाषण देते हुए सीएम योगी ने यह बयान दिया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कई लोग पूछते हैं कि क्या सच में यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती, योगी ने आगे कहा कि मैं कहता हूं कतई नहीं होती आप यूपी जाकर देख लो. योगी ने आगे कहा कि सड़के चलने के लिए है कि कोई भी व्यक्ति आकर सड़क पर तमाशा बना देगा? किसी को क्या अधिकार है सड़क पर आवागमन रोकने का.
योगी ने कहा कि उन लोगों ने (मुस्लिम समुदाय) कहा कि कैसे होगा हमारी संख्या ज्यादा है, जगह कम है. इस पर योगी ने कहा कि आप शिफ्ट में नमाज पढ़िए. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आपके घर में जगह कम होगी तो आप अपने संख्या को कंट्रोल करिए, क्यों बेकार में संख्या बढ़ाए जा रहे हो.
मुख्यमंत्री योगी के इस बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. योगी के बयान पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि यूपी की सरकार क्यों अलग-अलग कानून रखती है, हिंदुओं के लिए अलग मुस्लिमों के लिए अलग. उन्होंने आगे कहा कि सड़क पर अगर संस्कृति कार्यक्रम या आध्यात्मिक कार्यक्रम नहीं कराना है तो बताइए सिर्फ नमाज ही क्यों हर धर्म का कार्यक्रम नहीं होने चाहिए.