Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3025490

6 महीने बाद कब्र से निकाला गया सलमान का शव, पत्नी पर जहर देने का आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सलमान के शव को 6 महीने बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है. आरोप है कि सलमान को उसकी पत्नी ने जहर देकर मारा था. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

6 महीने बाद कब्र से निकाला गया सलमान का शव, पत्नी पर जहर देने का आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लाश को दफन किए जाने के 6 महीने बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम किया गया. दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाने के देहात कोतवाली में सलमान नाम के युवक की 6 महीने पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी. 

मौत के बाद परिवार वालों ने जल्दबाजी में सलमान की लाश को दफन कर दिया. अब सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक सनसनीखेज मोड़ तब आया, जब एसडीएम के आदेश पर 6 महीने पहले दफनाए गए सलमान की कब्र खुदवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया. आरोप है कि सलमान को उसकी पत्नी ने ही मौत के घाट उतारा था. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते 31 मई को सलमान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने आनन-फानन में शव को दफना दिया था. उस समय परिजनों को स्थानीय लोगों ने कहा था कि बॉडी नीली पड़ रही है, इसलिए तुरंत दफना देना ही ठीक रहेगा. लेकिन 26 दिन बाद मृतक की 13 वर्षीय बेटी ने अपने बड़े चाचा के सामने एक बड़ा खुलासा किया. 

Add Zee News as a Preferred Source

सलमान की 13 वर्षीय बेटी ने अपने चाचा को बताई कि उसकी मां का किसी और व्यक्ति के साथ अफेयर है. इसी कारण घर में लगातार झगड़े होते थे. बच्ची के इस खुलासे के बाद परिवार के संदेह और गहरे हो गए. मृतक सलमान के भाई सरफराज ने आरोप लगाया कि सलमान की पत्नी ने ही जहर देकर उसकी हत्या की है और इसे सामान्य मौत बताकर जल्दबाजी में दफना दिया गया.

हालांकि अभी सलमान की  एसडीएम के आदेश पर कराई गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे यह साबित हो सके कि सलमान को जहर दे कर मारा गया था. इसके साथ यह भी साबित करना होगा कि सलमान को जहर देने वाली उसकी पत्नी ही थी. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news