)
Uttrakhand I Love Muhammad controversy: उत्तराखंड के काशीपुर में I Love Muhammad के पोस्ट लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाल ही में विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और मुस्लिम समुदाय के बीछ भिडंत हो गई. वहीं, पुलिस ने बल प्रयोग करके इलाके में शांति स्थापित की. प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही थी. इस कार्रवाई में 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 500 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया.
वहीं, इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. दरअसल, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में एक युवक की मौत की अफवाह इलाके में फैल गई. इस अफवाह के बाद एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है. लेकिन पुलिस ने समय रहते इस अफवाह का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हुई है, वह पूरी तरह झूठ और भ्रामक है.
सिटी SP ने अफवाह फैलाने वालों को दी चेतावनी
पुलिस ने कहा कि हमारी टीम के कैमरों ने उस युवक की एक्सक्लूसिव वीडियो और तस्वीरें कैद की हैं, जिसमें वह स्वस्थ दिख रहा है और अपने पिता के साथ जाते हुए भी नजर आ रहा है. एसपी सिटी अभय सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने के लिए ऐसे अफवाहों को फैलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों की तलाश की जा रही है. उन्होंने कहा कि CCTV फुटेज और वायरल क्लिप्स के जरिये उन लोगों की पहचान की जा रही है, जो जानबूझकर झूठ फैला रहे हैं. एसपी सिटी अभय सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोच-समझकर बोलिए, जो लोग यहां अफवाह का खेल खेलेंगे, उन्हें कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचाएगा.
गौरतलब है कि उत्तराखंड के काशीपुर के अली खान इलाके में I Love Muhammad के पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोग और पुलिस के बीच हाल ही में भिड़ंत हुई थी. इस घटना के जगह-जगह पर पुलिस के जवान तैनात थे और उपद्रवियों की पहचान की जा रही थी.