Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2701689
Zee SalaamIndian Muslimउत्तराखंड: औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर; 15 जगहों के नाम बदलने का किया ऐलान

उत्तराखंड: औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर; 15 जगहों के नाम बदलने का किया ऐलान

Uttrakhand New: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ईद के दिन 15 जगहों के नाम बदलने का ऐलान किया है. सरकार ने  देहरादून में तीन, नैनीताल में दो और उधम सिंह नगर में एक जगह का नाम बदला है.

उत्तराखंड: औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर; 15 जगहों के नाम बदलने का किया ऐलान

Uttrakhand New: उत्तर-प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड के भी कई जगहों के नाम बदले जा रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ईद के दिन यानी कि 31 मार्च को 15 जगहों के नाम बदलने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह फैसला स्थानीय लोगों के जज्बात और विरासतों को ध्यान में रखकर किया गया है. 

महाराष्ट्र के औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहे मसले के बीच उत्तराखंड की सरकार ने 15 इस्लामिक जगहों के नाम बदलकर हिन्दू देवताओं के नाम पर रखने का ऐलान किया है. सरकार ने देहरादून में तीन, नैनीताल में दो और उधम सिंह नगर में एक जगह का नाम बदला है.

मुख्यमंत्री का फैसला 
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के 15 जगहों के नाम बदल दिए है, जिसपर उनका कहना है कि यह फैसला लोगों की भावनाओं के ध्यान में रखकर लिया गया है. जगहों के नाम उन शख्सियत के नाम पर रखे जाएगें, जिन्होंने हिन्दुस्तान के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी हैं और भारत की सांस्कृति और गौरव को बनाए रखने में अहम रोल अदा किया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि लोगों को उनसे प्रेरणा मिलें.

Add Zee News as a Preferred Source

15 जगहों के नाम बदले 
उत्तराकंड के भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योति बफोले नगर, नारसन ब्लॉक के मुहम्मदपुर जाट का नाम मोहनपुर जाट, खानपुर क्रिसाली का नाम अंबेडपुर और खानपुर का नाम अंबेडपुर ब्लॉक कर दिया गया है.

वही इन जगहों के अलावा रश्नापुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम बदलकर विजयनगर कर दिया गया है. साथ ही देहरादून नगर निगम में मियांवाला का नाम बदलकर रामजीवाला कर दिया गया है, विकास नगर ब्लॉक में पीरवाला का नाम बदलकर केसरी नगर कर दिया गया है, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर कर दिया गया है, सहसपुर ब्लॉक में अब्दुल्लापुर का नाम बदलकर दक्षिण नगर कर दिया गया है. नैनीताल नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग कर दिया गया है. उधम सिंह नगर की नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशलिया है.

TAGS

Trending news