Varanasi Viral Video: वाराणसी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें हिंदूवादी संगठन का एक नेता मुस्लिम युवकों को चाय की दुकाने से जाने और दोबारा न आने को कह रहा है. आरोपी हिंदूवादी नेता दूसरे राज्य में चला गया. पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है.
Trending Photos
)
Varanasi News Today: उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में असामाजिक तत्व और संगठन विशेष की विचारधारा से प्रभावित समूह के लोग लगातार मुसलमानों के परेशान कर रहे हैं और उनके साथ मारपीट भी कर रहे हैं. इसी तरह वाराणसी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें हिंदूवादी संगठन का एक सदस्य चाय की दुकान पर मौजूद मुस्लिम युवकों को धमकाते हुए उन्हें वहां दोबारा आने की चेतावनी दे रहा है.
दरअसल, यह पूरा मामला वाराणसी की एक चाय की दुकान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चाय की दुकान पर मौजूद मुस्लिम युवकों से एक व्यक्ति उनका नाम पूछता है. मुस्लिम की पुष्टि होने पर वह उन्हें मौके से जाने को कहता है, इतना ही नहीं वह पीड़ित युवकों को वहां दोबारा न आने की चेतावनी भी देता है. इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
वायरल वीडियो को हिंदूवादी संगठन के सदस्य विकास ने पोस्ट किया है. वीडियो गुरुवार (1 मई) की रात की है. हिंदूवादी नेता विकास गुरुवार को दशाश्वमेध में मौजूद वृहस्पति मंदिर गया था. इस दौरान विकास मंदिर के सामने मौजूद चाय की दुकान पर मौजूद लोगों से उनका नाम पूछता है. पूछताछ में पता चलता है कि मौके पर मौजूद कुछ मुस्लिम युवक भी हैं.
अब मुसलमान क्या खाएंगे, कहाँ चाय पिएंगे ये भी तय करेगा कोई संगठन? ये लोकतंत्र है या तालिबानी सोच?
भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहाँ हर नागरिक को अपने धर्म, संस्कृति और जीवन जीने का पूरा हक़ है। लेकिन अफ़सोस, कुछ कट्टरपंथी सोच के लोग अब इस हद तक पहुँच गए हैं कि वो ये तय करना… pic.twitter.com/fyA3QdoxKX
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) May 3, 2025
विकास ने मुस्लिम युवकों को धर्म के आधार पर उन्हें वहां नहीं बैठने की नसीहत देते हुए मौके से तुरंत जाने को कहा. विकास का कहना है कि तीन चार किलोमीटर दूर से ये मुस्लिम युवक मंदिर में आने वाली महिला दर्शनार्थियों से छेड़खानी या लव जिहाद का शिकार बनाने आते हैं.
मुस्लिम समुदाय पर गंभीर आरोप लगाते हुए विकास को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि वाराणसी के सभी लोग जागरूक हो जाएं और सार्वजनिक जगह जहां बहन बेटियां जाती हैं, वहां ऐसे लोगों को बैठने से रोका जाए. हालांकि इस बाबत पुलिस में कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. हिंदूवादी संगठन का नेता विकास भी शहर से बाहर बताया जा रहा है.
बता दें, इससे पहले भी दशाश्वमेध घाट पर आरती स्थल पर मौजूद रेहान नाम के युवक की हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने पिटाई कर दी थी. आरोपियों ने रेहान का नाम पूछा और धर्म की पुष्टि होने पर महिलाओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था.
चाय की दुकान से नाम पूछकर मुस्लिम युवकों को हटाने को लेकर वाराणसी के लोगों में काफी नाराजगी है. बताया जा रहा है कि ये चाय की दुकानें अस्थाई रुप से रात में लगती हैं. घटना स्थल पर मौजूद चाय की दुकान वालों ने इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी हिंदूवादी नेता विकास इस समय बिहार गया हुआ है. इस संबंध में जब विकास से उसकी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उसने कोई भी पुलिस शिकायत न होने की बात कहकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. दूसरी तरफ पुलिस इस मामले जांच के लिए विकास के लौटने का इंतजार कर रही है.
ये भी पढ़ें: श्रावस्ती में लड़कियों के मदरसे पर गिरी गाज, संचालक का निकला गुजरात कनेक्शन, जानें पूरा मामला