)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के शामली में मिट्टी डालने को लेकर दो लोगों के बीच लड़ाई हो गई. इस दौरान बीचबचाव करने गए इदरीश की पीट-पिटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया है. वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अजीत को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के वेद खेड़ी गांव में इरफान ने अपने घर के बाहर भारी मात्रा में मिट्टी इकट्ठा की थी. इसी कड़ी में रात 9:30 बजे के करीब विकास नाम का एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर इरफान के घर के सामने वाली रास्ते से जाने की कोशिश की, लेकिन विकास की गाड़ी वहां से नहीं नकल पा रही थी.
भारी मात्रा में मिट्टी इकट्ठा करने की वजह से विकास की गाड़ी वहीं फंस गई, जिसके बाद विकास और इरफान के बीच विवाद शुरू हो गया. यह मामूली विवाद लड़ाई में तब्दील हो गया, जिसके बाद इरफान के पड़ोसी इदरीश इस झगड़े को छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन विकास और उसके सहयोगी अजीत ने बीचबचाव करने आए इदरीश की बेरहमी से पिटाई कर दी.
इदरीश को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में इदरीश की मौत हो गई. इस हत्याकांड के बाद इलाके में दोनों समुदायों के बीच भारी तनाव फैल गया है. वही, पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया और एक आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतक इदरीश की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी अजीत ने मृतक इदरीश के सर में लोहे की राड मारी जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह का कहना है कि झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव में इरफान और विकास के बीच रोड पर मिट्टी इकट्ठा करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें उनका समझौता करने आए इदरीश की विकास और उसके साथी अजीत ने पीट कर हत्या कर दी. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और अजीत को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया.