Waqf Act Rally Kolkata: वक्फ एक्ट में संशोधनों के खिलाफ कोलकाता में बड़ी रैली करने की तैयारी हो रही है. माना जा रहा है कि इस रैली में लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा हो सकते हैं. पूरी खबर पढ़ें.
Trending Photos
)
Waqf Act Rally Kolkata: वक्फ एक्ट में संशोधनों के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में अब कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 26 अप्रैल को एक बड़ी रैली होगी. इस रैली का ऐलान फुरफुरा शरीफ के पीरजादा मेहराब सिद्दीकी ने किया है. उन्होंने "ब्रिगेड चलो" कैंपेन का ऐलान करते हुए इसे वक्फ एक्ट के खिलाफ एक जनआंदोलन बताया हैय
यह रैली ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें फुरफुरा शरीफ के पीरजादाओं का पूरा समर्थन हासिल है. ब्रिगेड परेड ग्राउंड देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सभा स्थलों में से एक है, जो भारतीय सेना के अधीन आता है. हालांकि, इस स्थान पर सभा की अनुमति प्राप्त हुई है या नहीं, इस पर अब तक कोई ऑफिशियल पु्ष्टि नहीं हुई है.
ब्रिगेड परेड ग्राउंड वह स्थान है जहां देश की प्रमुख राजनैतिक पार्टियां अपनी शक्ति प्रदर्शन करती हैं. इस मैदान में लाखों की तादाद में लोग इकट्ठा हो सकते हैं, और इस वजह से इसे देश की सबसे बड़ी विरोध रैली बताया जा रहा है.
फुरफुरा शरीफ के सभी अहम पीरजादाओं ने वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों का विरोध किया है. ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी ने इस अधिनियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है, जो वर्तमान में विचाराधीन है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे जिलों में भी वक्फ अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं, जिनमें फुरफुरा शरीफ की भी सक्रिय भागीदारी रही हैयमुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौलानाओं से मुलाकात कर विरोध प्रदर्शन सार्वजनिक रूप से न करने की सलाह दी थी. इसके बावजूद, अब यह विशाल रैली कोलकाता शहर के केंद्र में आयोजित होने जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती हैं.