Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2708730
Zee SalaamIndian MuslimWaqf Law: जम्मू-कश्मीर असेंबली स्पीकर पर भड़के मीरवाइज उमर; तमिलनाडु की दी मिसाल

Waqf Law: जम्मू-कश्मीर असेंबली स्पीकर पर भड़के मीरवाइज उमर; तमिलनाडु की दी मिसाल

Waqf Law: वक्फ कानून को लेकर लगातार विरोध जारी है. अब हुर्रियत कांफ्रेंस के चीफ मीरवाइज उमर फारूक ने इस मामले को लेकर असेंबली स्पीकर की आलोचना की है. पूरी खबर पढ़ें.

File Photo
File Photo

Waqf Law: हुर्रियत कांफ्रेंस के चीफ मीरवाइज उमर फारूक ने सोमवार को वक्फ मुद्दे पर असेंबली सेशन को खारिज की पेशकश रिजेक्ट करने के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा स्पीकर की तनकीद (आलोचना) की है. उन्होंने केरल का उदाहरण देते हुए स्पीकर पर निशाना साधा है.

क्या बोले उमर फारूक?

उमर फारूक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,"यह हसने वाली और निंदनीय है कि तमिलनाडु, जहां मात्र 6% मुस्लिम आबादी है, उन्होंने अपनी विधानसभा में वक्फ विरोधी एक मजबूत प्रस्ताव पारित किया, जबकि मुस्लिम बहुल जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष तकनीकी पहलुओं की आड़ में राज्य के मुसलमानों के लिए इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने से इनकार कर रहे हैं."

स्पीकर अब्दुल रहीम ने क्या कहा?

बता दें, स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने स्थगन प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि मामला अदालत में है. मीरवाइज ने कहा कि लोगों के हितों की हिफात के लिए विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को भारी जनादेश मिला है.

Add Zee News as a Preferred Source

अपनी हिफाजत के लिए आपको चुना

उन्होंने पूछा,"चीफ को पता होगा कि उनकी पार्टी को दिया गया मजबूत जनादेश ठीक इसी वजह से था कि पार्टी ने अगस्त 2019 से कुचले जा रहे लोगों के हितों की हिफाजत करने और अहम मामलों में उनके लिए खड़े होने का वादा किया था. वह इतने आराम से क्यों झुक रहे हैं?"

पिछले हफ्ते बिल हुआ पारित

पिछले हफ़्ते संसद ने वक्फ (संशोधन) बिल को पारित किया था. इस बिल का मकसद वक्फ प्रोपर्टीज के मैनेजमेंट को सुव्यवस्थित करना है. इसका मकसद प्रोपर्टी के मैनेजमेंट को ट्रांसपेरेंट बनाना है. हालांकि इस बिल की बारीकियों को पकड़ते हुए अपोजीशन इसका विरोध करता आया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news