Waqf Registration: शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने सरकार से गुहार लगाई है कि वक्फ प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के टाइमिंग को 1 साल तक बढ़ा देना चाहिए, ताकि लोग बिना किसी दिक्कत के रजिस्ट्रेशन कर सकें.
Trending Photos
)
Waqf Registration: शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने लोगों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द 'उम्मीद पोर्टल' पर रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि वक्फ संपत्तियां सुरक्षित रह सकें. उन्होंने कहा कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर करने की डेडलाइन में इजाफा करने की भी अपील की है.
मौलाना सैफ अब्बास ने शिया वक्फ बोर्ड के अधिकारियों से मांग की है कि वे शहरों, कस्बों और गांवों में वर्कशॉप आयोजित करें ताकि लोगों को उम्मीद पोर्टल के बारे में जानकारी दी जा सके और मस्जिदों, इमामबाड़ों और दरगाहों का सही तरीके से रजिस्ट्रेश हो सके.
उन्होंने ग्रामीण और छोटे कस्बों में स्थित मस्जिदों, इमामबाड़ों, कब्रिस्तानों और दरगाहों के जिम्मेदार लोगों से भी अपील की है कि अगर उनके इलाके की ये धार्मिक संपत्तियां अभी तक वक्फ बोर्ड में पंजीकृत नहीं हैं और गांव या कस्बे की समितियों के जरिए चलाई जा रही हैं, तो ऐसे लोग तुरंत शिया वक्फ बोर्ड से संपर्क करें.
मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भारत सरकार से यह भी अनुरोध किया है कि उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 5 दिसंबर 2026 कर दी जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रोसेस का फायदा उठा सकें.
बता दें, हाल ही में उम्मीद पोर्टल में तकनीकी समस्या आ गई थी. जिसकी वजह से लोगों को रजिस्ट्रेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इस मामले को राज्य माइनॉरिटी मिनिस्टर दानिश अंसारी ने केंद्र सरकार के सामने उठाने की भी बात की थी. इसके साथ ही जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सहारनपुर में हुए मीटिंग में फैसला किया था कि वह उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों में वक्फ को लेकर वर्कशॉप करेगी.