)
Siwan election result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में चर्चित सिवान की सीट पर AIMIM ने मोहम्मद कैफ को मैदान में उतारा था. वहीं, AIMIM के मुकाबले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अवध बिहारी चौधरी को और भाजपा ने मंगल पांडे को मैदान में उतारा है. RJD नेता अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं. आज (14 नवंबर) कुछ ही समय में यह साफ हो जाएगा कि सिवान विधानसभा सीट पर कौन काबिज होगा.
सीवान में दिवंगत बाहुबली और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शहाबुद्दीन का सिक्का चलता है. उनकी मौत के बाद RJD ने बेटे ओसामा साहब को सिवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा सीट से इस चुनाव में टिकट दिया है. वहीं, शहाबुद्दीन का करीबी मोहम्मद कैफ RJD के खिलाफ सिवान विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि सिवान विधानसभा की जनता शहाबुद्दीन के करीबी को अपना विधायक चुना है या शहाबुद्दीन जीवन भर जिस पार्टी में रहे (RJD) उसे अपना आशीर्वाद दिया है.
बता दें कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में सिवान विधानसभा सीट से अवध बिहारी चौधरी ने जीत दर्ज की थी. अब सवाल यह है कि इस बार के चुनाव में अवध बिहारी चौधरी अपनी गद्दी बचा पाएंगे? कुछ लोगों का कहना है कि सिवान में शहाबुद्दीन के समर्थक वोटरों का बटवारा हुआ है, कुछ वोटर शहाबुद्दीन के करीबी मोहम्मद कैफ को वोट दिया तो वहीं, कुछ RJD को वोट दिया.
ऐसे में सिवान विधानसभा सीट पर BJP उम्मीदवार मंगल पांडे इस मुकाबले में आगे बढ़ सकते हैं और जीत भी दर्ज कर सकते हैं. चुनाव आयोग के हालिया रुझान के मुताबिक सिवान विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी मंगल पांडे सबसे आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर RJD के अवध बिहारी चौधरी और तीसरे नंबर पर AIMIM के प्रत्यसी मोहम्मद कैफ चल रहे हैं. हालांकि यह भी शुरुआती रुझान है. अभी पूरी तस्वीर साफ होनी बाकी है.