Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2788339
Zee SalaamIndian MuslimYemen ने इजराइल को फिर किया सरप्राइज, एयरपोर्ट पर ड्रोन से दागे गोले

Yemen ने इजराइल को फिर किया सरप्राइज, एयरपोर्ट पर ड्रोन से दागे गोले

Yemen News: यमन ने एक बार फिर इजराइल को सरप्राइज किया है. इस बार मुस्लिम मुल्क की तरफ से एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें इजराइल का काफी नुकसान हुआ है.

Yemen ने इजराइल को फिर किया सरप्राइज, एयरपोर्ट पर ड्रोन से दागे गोले

Yemen News: यमन की हूतियों ने इज़राइल के तेल अवीव में मौजूद बेन गुरियन एयरपोर्ट पर एक नया ड्रोन हमला करने का दावा किया है. ईरानी मीडिया मुताबिक यमन की सेना का कहना है कि यह हमला पूरी तरह कामयाब रहा है. इससे पहले यमन की तरफ से हाइपरसोनिक मिसाइल भी दागी गई थी.

हूतियों ने जारी किया बयान

यमन के हूतियों के जरिए जारी बयान के मुताबिक, ड्रोन यूनिट ने जाफा शहर में मौजूद लोड एयरपोर्ट (बेन गुरियन) को निशाना बनाया. इस हमले में 'याफा' नामक दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. सेना ने दावा किया कि सभी टारगेट्स को सटीकता से निशाना बनाया गया है. हूतियों ने कहा कि यह हमला फिलिस्तीनी जनता और प्रतिरोध सेनानियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई है. साथ ही यह गाज़ा पट्टी में ज़ायोनी शासन (इज़राइल) के जरिए किए जा रहे नरसंहार के विरोध में किया गया है.

इस हमले को लेकर इजराइल के तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. हालांकि आईडीएफ ने एक दिन पहले हुए यमन के हमले की जानकारी दी है. आईडीएफ के जरिए एक मैप जारी किया गया है, जिसमें कई इलाकों में सायरन के नोटिस को दिखाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

गाजा में हमले हो बंद

बयान में आगे कहा गया, "हमारी कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक गाज़ा पर हमला बंद नहीं होता और वहां से पूरी तरह घेराबंदी हटाई नहीं जाती." गौरतलब है कि हूतियों के अलावा यमन की जनता और सेना 7 अक्टूबर से शुरू हुए गाज़ा युद्ध के बाद से फिलिस्तीन के समर्थन में खुलकर सामने आई है.

बता दें, इससे पहले हूतियों ने ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया था. यह हमला ठीक उसी वक्त किया गया था, जब हजारों की तादाद में लोग फुटबॉल स्टेडियम में मैच देख रहे थे. हमले के बाद इलाके के सायरन बज गए थे और लोगों को महफूज जगहों पर पहुंचाया गया था.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news