Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2850179
Zee SalaamIndian MuslimYemen ने हिलाए Israel के पुरजे, मिलिट्री साइट्स पर किए ड्रोन अटैक

Yemen ने हिलाए Israel के पुरजे, मिलिट्री साइट्स पर किए ड्रोन अटैक

Yemen Attacked Israel: यमन ने इजराइल की मिलिट्री साइट्स को निशाना बनाया है. आर्म्ड फोर्सेस के प्रवक्ता यह्या सरी का कहना है कि ड्रोन से किए गए ये हमले कामयाब रहे हैं.

Yemen ने हिलाए Israel के पुरजे, मिलिट्री साइट्स पर किए ड्रोन अटैक

Yemen Attacked Israel: यमनी आर्म्ड फोर्सेस के प्रवक्ता यह्या सरी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि यमन की ड्रोन यूनिट ने इज़राइली कब्जे वाले फिलीस्तीन में पांच मिलिट्री और अहम ठिकानों को निशाना बनाते हुए एक स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

किन ठिकानों को बनाया निशाना?

प्रवक्ता के मुताबिक, इस ऑपरेशन में बिन गुरियन एयरपोर्ट, जाफा में एक सैन्य ठिकाना, इलात बंदरगाह, रमोन एयरपोर्ट, और अशदोद इलाके में एक अहम ठिकाना शामिल थे, यह हमला पांच ड्रोन्स के ज़रिए किया गया और सभी निशानों पर सफलतापूर्वक वार करने में कामयाब रहे.

फिलिस्तीन के समर्थन में खड़ा यमन

यह्या सरी ने कहा कि यह कार्रवाई गाजा में हो रहे नरसंहार और हुदैदा बंदरगाह पर हालिया इजरायली हमले के जवाब में की गई है. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन मजलूम फिलीस्तीनी जनता के समर्थन में किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पूरी तरह से तैयार है यमन

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बीते कुछ महीनों में यमन ने विदेशी हमलों का डटकर सामना किया है और अब वह किसी भी दुश्मन कार्रवाई का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि गाजा पर हमले बंद होने और नाकाबंदी हटने तक यमनी कार्रवाई जारी रहेगी.

हूती लाल सागर में बना रहे हैं निशाना

बता दें, यमन के हूती विद्रोही लगातार लाल सागर में लगातार इजराइल और अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाते आए हैं. उनका कहना है कि जब तक गाजा में सीजफायर नहीं होता और लोगों तक मदद नहीं पहुंचती वह ऐसा करते रहेंगे. उधर गाजा में 59 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इजराइल पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. नेतन्याहू पर इल्जाम है कि वह वॉर क्राइम कर रहे हैं. उन पर बेगुनाहों को निशाना बनाने का इल्जाम है. यूरोप समेत 21 देशों ने मांग की है जल्द से जल्द गाजा में सीजफायर किया जाए.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news