Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2674254
Zee SalaamIndian MuslimSambhal CO अनुज चौधरी के नमाज वाले बयान पर क्या बोले UP CM Yogi Adityanath?

Sambhal CO अनुज चौधरी के नमाज वाले बयान पर क्या बोले UP CM Yogi Adityanath?

Yogi on Sambhal CO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल के सीओ अनुज चौधरी के उस बयान का समर्थन किया है. जिसमें उन्होंने कहा था कि होली एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार आता है.

Sambhal CO अनुज चौधरी के नमाज वाले बयान पर क्या बोले UP CM Yogi Adityanath?

Yogi on Sambhal CO: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संभल के सीओ अनुज चौधरी की टिप्पणी का समर्थन किया है. जिन्होंने हाल ही में कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है. आदित्यनाथ ने कहा कि अधिकारी ने भले ही पहलवान की तरह बात की हो, लेकिन अर्जुन पुरस्कार विजेता ने जो कहा वह सही है.

योगी आदित्यनाथ ने किया संभल सीओ का समर्थन

एक मीडिया संस्थान के साथ बात करते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की नमाज दोपहर दो बजे के बाद करने का फैसला लेने के लिए धार्मिक नेताओं को धन्यवाद दिया है, और साथ ही सीओ अनुज चौधरी की हिमायत की है. अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा की नमाज 2 बजे के बाद अदा की जाएगी. जिन लोगों को पहले नमाज अदा करनी है वह पहले अपने घरों में ही नमाज पढ़ सकते हैं.

सीओ अनुज ने कही थी ये बात

सीओ ने कहा था कि अगर आप बाहर निकलते हैं तो आपके अंदर वह कैपेसिटी होनी चाहिए. बता दें, इस साल होली का त्योहार जुमा के दिन मनाया जाएगा. संभल के सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने कहा कि होली साल में एक बार आने वाला त्यौहार है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है. अगर किसी को होली के रंगों से असहजता महसूस होती है, तो उन्हें उस दिन घर के अंदर ही रहना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दे, नवंबर के महीने में संभल में हिंसा हुई थी. यह हिंसा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी. तभी से पुलिस इलाके में कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है. 

महाकुंभ में हुई मौतों को छिपाने की कोशिश

एक प्रोग्राम के दौरान बोलते हुए आदित्यनाथ ने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि उनकी सरकार महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों को छिपाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता घायलों की मदद करना और यह सुनिश्चित करना है कि मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने वाले लोग संगम क्षेत्र से आसानी से निकल सकें.

उन्होंने कहा कि जब प्रशासन ने घायलों की देखभाल कर ली और यह सुनिश्चित कर लिया कि तीर्थयात्रियों की भीड़ कम हो गई है, तब उन्होंने मीडिया को इसकी जानकारी दी. बता दें, इस भगदड़ में 30 लोगों की जान गई थी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news