Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2769091
Zee SalaamIndian MuslimUP के मदरसे में दीनी तालीम संग माडर्न एजुकेशन की रौशनी; साइंस-मैथ्स से संवरेंगी मुस्लिम छात्रों की जिंदगी

UP के मदरसे में दीनी तालीम संग माडर्न एजुकेशन की रौशनी; साइंस-मैथ्स से संवरेंगी मुस्लिम छात्रों की जिंदगी

UP Madarsa Syllabus: उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों के सिलेबस में दीनी तालीम के साथ माडर्न एजुकेशन को भी शामिल करने का ऐलान किया है. सरकार के इस फैसले पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मदरसा टीचर्स और छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. 

 

मदरसों में पढाए जाएंगे साइंस और मैथ्स
मदरसों में पढाए जाएंगे साइंस और मैथ्स

UP Madarsa News Today: उत्तर प्रदेश में एनडीए की अगुवाई वाली योगी सरकार लगातार मदरसों में माडर्न एजुकेशन पर जोर दे रही है. जिससे मदरसे में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दीनी तालीम के साथ-साथ रोजगारपरक तालीम भी दी जाए. हालांकि, उत्तर प्रदेश के कई मदरसों में पहले से माडर्न एजुकेशन के तहत साइंस, मैथ्स और अंग्रेजी की तालीम दी जा रही है. 

मुरादाबाद के मदरसा इस्लामिया अरबिया जामिया अल हुदा में भी पहले से ही माडर्न एजुकेशन दी जा रही है. मदरसा के टीचर्स और छात्रों ने योगी सरकार के इस कदम की सराहना की. इस मदरसे में साइंस, मैथ्स के साथ दूसरे सब्जेक्ट की क्लासेज भी चलती हैं. मदरसे में पूरी मेहनत और उत्साह के साथ क्लास में टीचर्स बच्चों को पढ़ाते नजर आए. 

टीचर और छात्रों ने की सराहना

बीतचीत के दौरान मदरसा इस्लामिया अरबिया जामिया अल हुदा के टीचर्स ने बताया कि वह बच्चों को हर टॉपिक्स को ढंग से समझाते हैं और कांसेप्ट क्लियर होने के बाद ही आगे पढ़ाते हैं. टीचर्स ने बच्चों के सामने बोर्ड पर लिख कर बताया कि किस तरह से हर सवाल का जवाब बच्चों को समझाया जाता है. सबसे रोचक बात ये कि यहां के कई टीचर्स यहीं से पढ़े हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

मदरसा इस्लामिया अरबिया जामिया अल हुदा के टीचर्स ने मदरसों में सरकार के माडर्न एजुकेशन के सार्थक पहल की जमकर सराहना की. टीचर्स का कहना है कि इससे मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों की दीन के साथ दुनिया भी बेहतर होगी और वह देश और समाज की तरक्की में अहम रोल अदा कर सकेंगे.

मदरसा इस्लामिया अरबिया जामिया अल हुदा के प्रिंसिपल मोहम्मद यहया ने बताया कि "उनके मदरसे में कई सालों से इसी तरह दीनी तालीम के साथ दूसरे सब्जेक्ट भी पढ़ाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि यहां के पढ़े बच्चे प्राइवेट सेक्टर के साथ गर्वमेंट में भी अच्छी नौकरी कर रहे हैं. जिनमें से कई बतौर टीचर इसी मदरसे में माडर्न एजुकेशन देते हैं. 

मदरसा टीचर्स को दी जाएगी ट्रेनिंग

मुरादाबाद की तरह कमोबेश यही हाल झांसी जिले के मदरसों का भी है. यूपी सरकार के जरिये मदरसों के सिलेबस में अंग्रेजी, साइंस, मैथ्स समेत अन्य सब्जेक्ट को शामिल किए जाने पर झांसी में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है. योगी सरकार ने आश्वासन दिया है कि इन सब्जेक्ट को पढ़ाने के लिए मदरसा टीचर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी. 

झांसी के मदरसा टीचर्स ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम पर जहां एक मदरसे के छात्र-छात्राओं खुशी का इजहार किया है तो दूसरी तरफ टीचर्स ने इसे दूरगामी फैसला बताया है. झांसी के मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद में की गई रायशुमारी ने छात्रों और टीचर्स ने इस पहल को फायदेमंद कदम बताया है. उनका कहना है कि अंग्रेजी, साइंस और मैथ्स की तालीम देने से मदरसों के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) में शामिल हो सकेंगे.

मदरसा इस्लामिया जामा मस्जिद के टीचर्स ने भी सरकार के इस कदम को दूरगामी कदम बताया है. उन्होंने कहा कि इससे मदरसे के छात्रों को माडर्न एजुकेशन के साथ-साथ दीनी तालीम भी मिलेगी, जिससे उनकी दुनिया और आखिरत दोनों संवरेगी. सरकार का फैसला मदरसे के बच्चों के हित में है. इससे उनकी तरक्की के साथ खुलेंगे. 

ये भी पढ़ें: Indore: शूटिंग एकेडमी में मुस्लिम कोच ने छात्रा को किया बैड टच; बजरंग दल के धार्मिक एंगल को पुलिस ने नकारा

 

TAGS

Trending news