Iran News: ईरान के एनजीओ ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 2024 में ईरानी न्यायपालिका कम से कम 131 लोगों को कुल 9,957 कोड़ों की सज़ा सुनाई थी.
Trending Photos
)
Iran News: ईरान में एक मशहूर सिंगर मेहदी याराही को शराब रखने और पीने का दोषी ठहराए जाने के बाद 74 कोड़े मारने की सजा दी गई है. गायक के वकील और सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस गायक ने अपने एक गीत में महिलाओं से अनिवार्य किए गए हिजाब को नहीं पहनने की गुजारिश की थी.
शराब पीने पर दी गई सजा
वकील जहरा मिनुई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि गायक मेहदी याराही को बुधवार को कोड़े मारे गए. ईरान की समाचार एजेंसी ‘फार्स’ ने एक अधिकारी के हवाले से अपनी खबर में बताया कि गायक को यह सजा उनके संगीत के लिए नहीं बल्कि शराब पीने के लिए दी गई है.
सजा के बाद मुकदमा को किया गया रद्द
उन्होंने कहा कि सजा दिए जाने के साथ ही याराही का मामला बंद कर दिया गया है. कोड़े मारे जाने के बाद याराही ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जो व्यक्ति स्वतंत्रता के लिए कीमत चुकाने को तैयार नहीं है, वह इसके लायक नहीं है.’’
अब तक कितने लोगों को कितने लोगों को सुनाई जा चुकी है सजा
वहीं, ईरान के एनजीओ ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 2024 में ईरानी न्यायपालिका कम से कम 131 लोगों को कुल 9,957 कोड़ों की सज़ा सुनाई थी.
ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन कब और कैसे शुरू हुआ
गौरतलब है कि साल 2022 में सितंबर के महीने में ईरानी महिला महसा अमिनी को हिजाब ठीक से न पहनने की वजह से हिरासत में लिया गया था. वहीं, पुलिस हिरासत में ही 22 साल की अमिनी की मौत हो गई थी, जिसके बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. हिजाब विरोधी आंदोलन ने 'महिलाएं, जीवन, स्वतंत्रता' का नारा बुलंद किया, जिसमें कई महिलाओं ने अपने सिर से हिजाब हटाकर आग लगा ली. महिलाओं ने अपने बाल काटकर ईरानी शासन की महिलाओं के प्रति क्रूरता का विरोध भी किया.