Afghanistan में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है, कई सौ घर तबाह हो गए हैं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक 9 लोगों की मौत हुई है. हालांकि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है. ये भूकंर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात आया था.
Trending Photos
)
Afghanistan: पड़ोसी देश अफगानिस्तान के दक्षिणी-पूर्वी इलाके में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक रविवार और सोमवार की दरमियानी रात ये भूकंप आया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है, जो काफी पावरफुल होता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भूकंप ने अफगानिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया है. कई इमारतें टूट गई हैं और करीब 9 लोगों की मौत हुई है. इस भूकंप के झटके पाकिस्तान और भारत में भी महसूस किए गए. दिल्ली में जिन लोगों को देर रात इसे महसूस किया वह घरों से बाहर निकल आए.
अफगानिस्तान के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने भूकंप में हुए नुकसान की जानकारी दी है और बताया कि इससे कई इमारतें टूट गई हैं और करीब 9 लोगों की मौत हुई है, वहीं 15 लोग घायल हैं, जिनमें से कई की हालक गंभीर बनी हुई है. फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
A 6.3 magnitude earthquake strikes eastern Afghanistan followed by 4 other earthquakes between 5 to 6. Hundreds of casualties reported in Kunar & Nangarhar. Prayers for our Afghan brothers and sisters. pic.twitter.com/O9OJe2ndOt
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) September 1, 2025
USGS का कहना है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात आए भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान के जलालाबाद में से करीब 27 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में 8 किलोमीटर गहराई में था. भारतीय टाइम के मुताबिक भूकंप के झटके रात 12:47 बजे महसूस किए गए. इसके करीब 20 मिनट बाद एक और झटका महसूस हुआ और उसकी तीव्रता 4.5 थी.
इस भूकंप के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें घर मलबे में तब्दील हुए दिख रहे हैं. एक वायरल वीडियो में लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालते हुए दिख रहे हैं. इस भूकंप से कुनार, नंगरहार और नोरिस्तान प्रांतों को नुकसान पहुंचा है. लोगों के घर जमींदोज़ हो गए हैं और ज़िंदगियां तबाह हो गई हैं. कई गांव तो पूरे के पूरे ही तहस-नहस हो गए हैं.