Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2998461

सैनिक कॉलेज पर सुसाइड अटैक से बौखलाया पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान पर लगाए ये आरोप

Pakistan News: पाकिस्तान के एक सैनिक कॉलेज पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया, जिसके बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है. पाकिस्तान की सरकार ने इस हमले के लिए भारत और अफगानिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.  

सैनिक कॉलेज पर सुसाइड अटैक से बौखलाया पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान पर लगाए ये आरोप

Pakistan News: पाकिस्तान के वज़ीरिस्तान प्रांत में मौजूद एक सैनिक कॉलेज (कैडेट कॉलेज वाना) पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला किया और कॉलेज पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मौके पर ही जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले में शामिल दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया. साथ ही पाकिस्तानी सेना ने इस हमले के बाद अभियान चलाकर कुल चार आतंकवादियों को मार गिराया. पाकिस्तानी सरकार ने दावा किया है कि यह हमला अफगानिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने किया है. साथ ही पाकिस्तानी सरकार ने इस हमले के लिए भारत को भी जिम्मेदार ठहराया है. 

दरअसल, सोमवार (10 नवंबर) को पाकिस्तान के कैडेट कॉलेज वाना के मेन गेट पर विस्फोटकों से लैश एक आत्मघाती कार से हमला किया गया. इस हमले में कॉलेज का गेट ध्वस्त हो गया, जिसमें आत्मघाती हमलावर की मौत हो गई. हमला इतना बड़ा था कि आस-पास के इमारतों को भी क्षति पहुंची. इस हमले में शामिल चार अन्य आतंकवादियों को मौके पर ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मार गिराया. हमले के बाद कॉलेज से सभी स्टाफ और स्टूडेंट्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. 

पाकिस्तान ने भारत पर लगाए आतंकवादी हमले का आरोप
इस हमले के बाद पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने कहा कि कैडेट कॉलेज वाना पर अफगानिस्तान और भारत की मिलीभगत से हमला हुआ है. उन्होंने कहा कि इस हमले से जुड़े सबूत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पेश किए जाएँगे. वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री सैयद मोहसिन रज़ा नक़वी ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मियों ने साहसिक कार्रवाई की और इस आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी धमकी
उन्होंने दावा किया कि इस हमले में शामिल आतंकवादियों के संबंध अफगानिस्तान से थे. उन्होंने अफगानिस्तान से आग्रह किया कि वह अपनी धरती से आतंकवाद को रोके और चेतावनी दी कि अगर हमले जारी रहे तो पाकिस्तान जिम्मेदार पक्षों को जवाबदेह ठहराएगा.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news